एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: दक्षिणी कश्मीर में दो जगह आतंकियों और सेना के बीच एनकाउंटर, अनंतनाग में लश्कर कमांडर ढेर

दक्षिणी कश्मीर में दो जगह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. पहला एनकाउंटर अनंतनाग के सिरहमा में चल रहा है. दूसरा एनकाउंटर कुलगाम जिले के हाजीपोरा के दमहल में चल रहा है, जहां 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं.

दक्षिणी कश्मीर में दो जगह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. पहला एनकाउंटर अनंतनाग के सिरहमा में चल रहा है, जिसमें एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. दूसरा एनकाउंटर कुलगाम जिले के हाजीपोरा के दमहल में चल रहा है, जहां 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं. दक्षिणी कश्मीर के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इस बीच कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि अनंतनाग के सिरहमा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर निसार डार को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है. 

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी दहशत फैलाने की कोशिश करते रहते हैं, जिसका सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देते हैं. पिछले दिनों बुधवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.

एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है. उन्होंने कहा था कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वॉन्टेड थे. अधिकारी के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था.

सेना ने सोमवार को बताया था कहा कि जम्मू कश्मीर में 172 आतंकवादी सक्रिय हैं जिनमें 79 विदेशी आतंकी शामिल हैं. सेना ने यह भी कहा था कि आतंकियों की इस संख्या में 15 स्थानीय युवा शामिल हैं जो नए साल की शुरुआत से आतंकवाद में शामिल हुए थे.

 सेना की उत्तरी कमान के मुताबिक कुल 156 आतंकवादी - 79 स्थानीय और 77 विदेशी - कश्मीर में सक्रिय हैं और दो विदेशियों सहित 16 अन्य जम्मू क्षेत्र में सक्रिय हैं. जनवरी से मार्च 2022 के आंकड़े से पता चला है कि कुल 15 स्थानीय पुरुष आतंकवाद में शामिल हुए. सेना ने कहा कि इस साल नियंत्रण रेखा से घुसपैठ के दो प्रयासों-एक कश्मीर और एक जम्मू में विफल किए गए. सेना का इशारा जनवरी में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले और जम्मू क्षेत्र के पुंछ में घुसपैठ की कोशिशों की ओर था.

ये भी पढ़ें

Imran Khan Address to Nation: पाकिस्तानी सांसदों की खरीद-फरोख्त से लेकर भारत की तारीफ तक, पढ़िए इमरान खान का पूरा भाषण

शरद पवार की सुरक्षा में चूक मामले पर पुलिस का एक्शन, 105 लोग हुए गिरफ्तार, सीएम ठाकरे ने की फोन पर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget