एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगा राज्यपालों का सम्मेलन, जिंदगी को आसान बनाने से लेकर साफ पानी पर होगी विशेष चर्चा

शनिवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में कई अहम मुद्दों जैसे हर घर में साफ पानी कृषि में संस्थागत सुधार, आदिवासियों से जुड़े मुद्दे और उच्चतर शिक्षा में नई शिक्षा नीति जैसे विषयों को भी चर्चा के एजेंडे में शामिल किया गया है.

नई दिल्ली: शनिवार से राष्ट्रपति भवन में सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों का सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. दो दिन तक चलने वाले इस सालाना सम्मेलन में साफ पानी के अलावा कृषि और शिक्षा से जुड़े मसलों पर भी चर्चा होगी. इस सम्मेलन में सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

सम्मेलन में चर्चा के लिए कई अहम मुद्दे शामिल किए गए हैं. जिन मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी उनमें ईज ऑफ लिविंग भी शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस के साथ-साथ ईज ऑफ लिविंग भी सुधारने का नारा दिया है. देश के आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने और सरल बनाने के लिए आयुष्मान भारत से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर बांटने जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं. इसके अलावा कृषि में संस्थागत सुधारों,आदिवासियों से जुड़े मुद्दे और उच्चतर शिक्षा में नई शिक्षा नीति जैसे विषयों को भी चर्चा के एजेंडे में शामिल किया गया है.

हर घर तक साफ पानी पर रहेगा फोकस

इसके अलावा मोदी सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में शामिल जल जीवन मिशन पर भी काफी फोकस रहने की संभावना है. जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक देश के हर घर में नल के जरिए पीने का साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसलिए इस लक्ष्य को पूरा करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की संभावना है. पिछले हफ़्ते केंद्र सरकार की ओर से साफ पानी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई थी. जिसपर बवाल मचा हुआ है.

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी करेंगे शिरकत

आज से शुरू हो रहा ये दो दिवसीय सम्मेलन 50वीं बार आयोजित हो रहा है. रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद ये तीसरा सम्मेलन है. इसमें सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और कृषि, कानून, जलशक्ति और शिक्षा मंत्रालयों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे. राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के चलते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के इस सम्मेलन में भाग लेने की संभावना कम जताई जा रही है.

EXCLUSIVE: महाराष्ट्र में कैसे हुआ फडणवीस सरकार का शपथग्रहण, रात से सुबह तक कैसे पलटी बाजी?

महाराष्ट्र: BJP के साथ गए अजीत पवार, शरद पवार बोले- ये उनका निजी फैसला, NCP का समर्थन नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget