एक्सप्लोरर

मजदूरों की बस पर यूपी सरकार और प्रियंका गांधी के दफ्तर के बीच घमासान, चल रही है चिट्ठी की जंग

कांग्रेस का दावा है कि उसने मजदूरों की मदद के लिए हजार बसों को तैयार रखा है लेकिन यूपी सरकार इस मदद को लेने की बजाए अजीब शर्तें लगा रही है.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में मजदूरों की घर वापसी को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी औऱ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने सामने आ गए हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी ने मजदूरों को ले जाने के लिए एक हजार बसें देने की बात कही थी और इसके लिए योगी सरकार से अनुमति मांगी थी.

अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूपी सरकार ने आज सुबह 10 बजे तक सभी बसों को लखनऊ हैंडओवर करने को कहा है जो की संभव नहीं है. दरअसल ये कैसे हो पाएगा कि दिल्ली-एनसीआर से एक हजार खाली बसें लखनऊ जाएं और वहां से यूपी के बॉर्डर पर दोबारा भेजी जाएं.

दरअसल यूपी सरकार की तरफ से प्रियंका गांधी के कार्यालय को चिट्ठी लिखकर बसों और ड्राइवरों से जुड़े सभी कागजात जमा कराने को कहा गया है. इन सियासी तकरार के बीच बेबस मजदूर यूपी बॉर्डर पर घर वापसी के इंतजार में हैं.

क्या है पूरा घटनाक्रम दो दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि कांग्रेस प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाने के लिए एक हजार बसें देने के लिए तैयार है और इसके लिए यूपी सरकार की ओर से अनुमति दी जाए. इसके लिए प्रियंका गांधी के सचिव ने यूपी सरकार को चिट्ठी लिखी कि एक हजार बसें देने के लिए कांग्रेस तैयार है और इनके लिए यूपी सरकार रूट बताए. प्रियंका गांधी के सचिव का दावा है कि इसके जवाब में यूपी सरकार ने 18 मई को व्हॉट्सएप के जरिए चिट्ठी भेजी जिसमें कहा गया कि समस्त बसों सहित ड्राइवर्स के फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएं. इसके अलावा ड्राइवर्स के ड्राइविंग लाइसेंस और बसों के नंबर सहित सारी जानकारी उपलब्ध कराएं. प्रियंका गांधी के सचिव का दावा है कि यूपी सरकार को सारी जानकारी तुरंत मुहैया करा दी गई लेकिन इसके बाद रात 11 बजकर 40 मिनट पर यूपी सरकार का ई-मेल मिला कि 19 मई को सुबह 10 बजे तक लखनऊ डीएम को सारी जानकारी दी जाए और बसें लखनऊ हैंडओवर की जाएं.

प्रियंका गांधी की तरफ से उनके निजी सचिव संदीप सिंह के पत्र के जवाब में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कांग्रेस से सभी बसों की जानकारी के साथ फिटनेस सर्टिफिकेट और ड्राइवर का लाइसेंस की विस्तृत जानकारी आज सुबह 10 बजे तक लखनऊ के ज़िलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा.

प्रवासी मज़दूरों को यूपी लाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने नोक झोंक वाली राजनीति चल रही है. यूपी के बॉर्डर पर बस लगाकर योगी सरकार पर बसे चलाने की अनुमति न देने के कांग्रेस के आरोप और चिट्ठी पर योगी सरकार ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को बसें चलाने की अनुमति दे दी लेकिन जब आज सभी बसों को लखनऊ हैंडओवर करने को कहा गया तो प्रियंका गांधी के दफ्तर से ये कहा गया कि ये कैसे संभव है और यूपी सरकार राजनीति कर रही है और मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस की पेशकश को गंभीरता से नहीं ले रही है.

ये भी पढ़ें

कोरोना का कहर: देश में मामले एक लाख के पार, बीते तीन दिन में सबसे ज्यादा 15 हज़ार केस बढ़े, अबतक 3163 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget