एक्सप्लोरर

फायरिंग के एक महीने पर फिर गर्म हुआ मंदसौर, किसानों का श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश: मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग में पांच किसानों की मौत के एक महीने पूरे होने पर फिजा गर्म है. कई किसान संगठनों ने फायरिंग की जगह श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा है तो कांग्रेस ने जेल भरो का आह्वान किया है. दूसरी तरफ स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करने के बावजूद प्रशासन ने किसी भी बड़े कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है.

एक महीने पहले 6 जून को मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलन कर रहे किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत हुई थी. आंदोलन के दौरान हुई पिटाई से बाद में 1 और किसान की मृत्यु हो गई थी. इस घटना के एक महीना पूरा होने पर मंदसौर में सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. विभिन्न किसान संगठनों ने फायरिंग की जगह पर मृत किसानों को श्रद्धांजलि देने का एलान किया है. इस कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, मेधा पाटेकर, राजू शेट्टी समेत कई जाने पहचाने लोग शामिल होंगे साथ ही इसमें बड़ी संख्या में आसपास के किसान भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि प्रशासन ने शांति भंग होने की आशंका में किसान नेता सुनीलम को गिरफ्तार कर लिया है.

किसानों के मुद्दे पर योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अखिल भारतीय किसान संघर्ष-समन्वय समिति के बैनर तले 6 राज्यों में 12 दिनों की किसान मुक्ति यात्रा निकाल रहे हैं जिसकी शुरुआत मंदसौर से हो रही है. किसान संगठनों के यात्रा में प्रशासन मंदसौर में किसी तरह के जमावड़े को इजाजत देने के मूड में नहीं है. बीच का रास्ता निकालने को लेकर देर शाम तक प्रशासन और किसान नेताओं के बीच कोशिश होती रही.

कांग्रेस का जेल भरो आह्वान

दूसरी तरफ कांग्रेस ने 6 जुलाई को मंदसौर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है. इसमें पार्टी के राज्य स्तर के नेताओं के शामिल होने की संभावना है. जाहिर है कांग्रेस के निशाने पर राज्य की शिवराज सरकार है. मारे गए किसानों के परिवार को राज्य सरकार एक करोड़ के मुआवजे का एलान कर चुकी है.

पिछले दिनों देश भर में किसानों ने आंदोलन किए हैं और उनकी आत्महत्याओं का सिलसिला नहीं थमा है. मानसून आने के साथ ही किसान अपने काम में लग गए हैं लेकिन किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए सामाजिक संगठनों ने आंदोलन जारी रखा हुआ है. किसान संगठनों की मांग है केंद्र सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर अपना वादा निभाए. किसानों को उनकी लागत पर उचित मूल्य मिले और कर्ज के बोझ से किसानों को मुक्ति मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
राम जन्मभूमि में कथित चंदा चोरी का मामला: SC ने यूपी सरकार से नए सिरे से SIT के गठन को कहा, 27 जुलाई को आदेश जारी करेगा कोर्ट
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget