एक्सप्लोरर

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए भूकंप में मारे गए उत्तराखंड के शख्स का शव देश लाया गया, मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

Uttarakhand: उत्तराखंड में पौड़ी जिले के निवासी विजय कुमार गौड़ आधिकारिक काम के सिलसिले में तुर्किए गए थे. तुर्किए में आए भीषण भूकंप के बाद से वह लापता थे.

Turkiye-Syria Earthquake Update: तुर्किए (तुर्की) में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वाले 36 साल के विजय कुमार गौड़ के शव को सोमवार (13 फरवरी) सुबह दिल्ली लाया गया. इसके बाद कोटद्वार में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस संबंध में एक रिश्तेदार देवेंद्र नवानी ने मीडिया को बताया कि गौड़ के शव को दिल्ली में उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था, जो अंतिम संस्कार के लिए इसे मुक्तिधाम लेकर आए.

पौड़ी जिले के कोटद्वार के पदमपुर क्षेत्र निवासी गौड़ बैंगलुरु की एक कंपनी के लिए काम करते थे और एक आधिकारिक काम के सिलसिले में तुर्किए (तुर्की) में थे. छह फरवरी को वहां आए भीषण भूकंप के बाद से वह लापता थे. उनका शव शनिवार को तुर्किए के शहर मालात्या के एक होटल के मलबे में मिला था, जहां वह ठहरे हुए थे.

6 फरवरी से थे लापता

भारतीय दूतावास के मुताबिक, विजय कुमार छह फरवरी को भूकंप आने के बाद से लापता थे. इसकी सूचना मिलते ही उनकी तलाश की कोशिशें शुरू हो गईं थीं. भूकंप प्रभावित क्षेत्र में मौजूद 11 भारतीयों में से दस से संपर्क स्थापित हो चुका था, जबकि एक का पता नहीं चल रहा था. भारतीय दूतावास के अधिकारियों का हवाला देते हुए परिवार ने पहले कहा था कि गौड़ की पहचान उनके हाथ पर बने ‘‘ओम’’ के टैटू से हुई. उनका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था. गौड़ के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल का बेटा है.

भारत लगातार कर रहा मदद

भारत 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत लगातार तुर्किए और सीरिया की मदद कर रहा है. उसने इसी कड़ी में सातवीं फ्लाइट रविवार को भूकंप प्रभावित देश सीरिया पहुंची. 23 टन राहत सामग्री से लदी इस फ्लाइट का दमिश्क एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था.

ये भी पढ़ें

भारतीय सीमा पर चीन की बड़ी चाल, पैंगोंग झील से लेकर नेपाल तक बनाने जा रहा रेलवे लाइन, यह है ड्रैगन का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget