एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सुरंग के रास्ते आतंकी भेजने की फिराक में था पाकिस्तान, BSF ने फेल की नापाक साजिश

जम्मू के साम्बा सेक्टर में पाकिस्तान की सुरंग वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है. यहां BSF को सीमा से करीब 170 मीटर अंदर एक सुरंग मिली है.

श्रीनगर: जम्मू के साम्बा सेक्टर में BSF ने पाकिस्तान की बड़ी नापाक साजिश का भंडाफोड़ कर एक पाकिस्तानी सुरंग का पता लगाया है. यह सुरंग ज़मीन से करीब 25 फीट नीचे और लगभग 170 मीटर तक भारतीय सीमा के अंदर तक खोदी गई थी. जम्मू में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ करवाने में नाकाम पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबो को अंजाम देने के लिए एक बार फिर सुरंग का सहारा लेने की फिराक में था, जिसे बीएसएफ ने विफल कर दिया है.

मामला जम्मू के साम्बा सेक्टर के बैन-गलाड का है, जहां पाकिस्तान की इस सुरंग वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है. दरअसल, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जारी एन्टी टनलिंग ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ को साम्बा के बैन गलाड में सीमा से करीब 170 मीटर अंदर एक संदिग्ध जगह मिली, जिसकी तलाशी के दौरान वहां एक टनल मिली.

जम्मू-कश्मीर: सुरंग के रास्ते आतंकी भेजने की फिराक में था पाकिस्तान, BSF ने फेल की नापाक साजिश

बीएसएफ का दावा है कि इस टनल से पाकिस्तान आतंकियों और हथियारों की घुसपैठ कराने की फिराक में था. यह टनल ज़मीन से 25 फ़ीट अंदर खोदी गयी है और इसकी गोलाई 3 से 4 फ़ीट है. भारतीय सीमा में जिस खेत मे यह सुरंग मिली है वो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 170 मीटर अंदर हैं. वहीं, इस टनल को बनाने और इसकी मज़बूती के लिए पाकिस्तान ने सीमेंट का भी इस्तेमाल किया है. इस टनल से बीएसएफ को पाकिस्तान के कराची और शकरगढ़ की कई फैक्टरियों के सीमेंट बैग मिले हैं. इन बैग्स में जहां सुरंग के अंदर सीमेंट पहुंचाया जाता था तो वहीं खाली बैग्स में खोदी गयी मिट्टी को सुरंग से निकाला जाता था.

जम्मू-कश्मीर: सुरंग के रास्ते आतंकी भेजने की फिराक में था पाकिस्तान, BSF ने फेल की नापाक साजिश

बीएसएफ का दावा है कि उन्हें पिछले काफी समय से लगातार यह सूचनाएं मिल रही थीं कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से आतंकी भेजने के लिए सुरंग का इस्तेमाल करने की फिराक में है. अब बीएसएफ दावा कर रही है कि पुलवामा हमले में जिन आतंकियों ने घुसपैठ की या फिर हाल ही में जम्मू से घुसपैठ कर ट्रक में बैठ कश्मीर जा रहे जिन आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था, उनका कहीं इसी सुरंग से कोई कनेक्शन तो नहीं है. बीएसएफ इस घटना को लेकर पाकिस्तान से अपना विरोध भी दर्ज करवाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
‘क्राइम ब्रांच के ऑफिस में CCTV नहीं, अवैध घोषित किया जाए...’, याचिकाकर्ता की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
‘क्राइम ब्रांच के ऑफिस में CCTV नहीं, अवैध घोषित किया जाए...’, याचिकाकर्ता की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget