एक्सप्लोरर

वायरल सच: पाकिस्तान की एक बड़ी टीम की साजिश!

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान के निशाने पर हैं. सोशल मीडिया उसका औजार है और अजान और मस्जिद में मूर्ति जैसी बातें हथियार हैं. पाकिस्तान दावा कर रहा है कि योगी के सीएम बनने के बाद मस्जिदों में अजान बंद करा दी गई है. मूर्तियां रख दी गईं हैं. ऐसे गंभीर आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी है और पाकिस्तान की एक बड़ी टीम योगी पर मूर्ति, अजान और मस्जिद के नाम वाले बम बरसाने में जुटी है. वायरल सच: पाकिस्तान की एक बड़ी टीम की साजिश! वायरल सच: पाकिस्तान की एक बड़ी टीम की साजिश! वायरल सच: पाकिस्तान की एक बड़ी टीम की साजिश! ये है पाकिस्तान का वो बम जो उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए तैयार किया है. वो बार-बार इस बम से सीएम योगी पर हमला कर रहा है पाकिस्तान की टीवी में कहा जा रहा है कि कट्टर सीएम बनने के बाद भारत में दो मुल्क का नजरिया फिर से पैदा हो गया है. भारत के मुसलमान आज फिर वहीं खड़े हो गए हैं जहां वो 1947 में थे. गाय काटने पर उत्तर प्रदेश में पाबंदी लग गई. मस्जिदों में मूर्ति रखने के आदेश जारी हो रहे हैं. अजान पर पाबंदी लग रही है कहां मर गए वो लोग जो भारत की मिसालें देते थे. भारत गाय का गोश्त दूसरे देश में बेचकर अरबों डॉलर कमा रहा है. लेकिन यूपी में मुसलमानों पर गोश्त बेचने और गाय काटने पर पाबंदी लगा दी गई है. हिंदुओं ने कभी मुसलमानों को दिल से कबूल ही नहीं किया. इसलिए एक कट्टर को सीएम बनाकर मुसलमानों पर पाबंदी लगाई जा रही है. पाकिस्तान से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बरसाए जा रहे बमों की ये तो सिर्फ एक बानगी है. बम बरसाने के लिए जमीन के तौर पर तो पाकिस्तान ने सोशल मीडिया को चुना है जहां सिर्फ एक ही काम हो रहा है योगी सरकार को घेरने का. दूसरा बम योगी खुलेआम भारतीय मुसलमानों को चुनौती दे रहे हैं कि वो हर मस्जिद में गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करेंगे. योगी आदित्नाथ कहते हैं कि ये हिंदुत्व की सदी है. तीसरा बम "हिंदुओं के भारत " में श्रीमान योगी के चुने जाने के बाद तमाम मुस्लिम मस्जिदों में पोस्टर बांटे गए हैं जिसमें लिखा है अब हिंदू सत्ता में हैं मुस्लिमों को अब अजान बंद कर देनी चाहिए. पाकिस्तान से योगी सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर योगी सरकार के खिलाफ हमले करने में जुटी पाकिस्तान की टीम में से एक हैं इरम अहमद खान. खुद को गर्व से पाकिस्तानी बताने के अलावा एक रिसर्चर, फोटोग्राफर और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कहती हैं. लेकिन टाइमलाइन पर नजर दौड़ाएंगे तो वो योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जहरीले संदेशों से पटी नजर आती है. मानो एजेंडा चलाया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के खिलाफ तैयार हुए इन संदेशों को किसी भी तरह लोगों के बीच बनाए रखना है. ऐसे ही एक इजाज उल हक हैं इनकी टाइमलाइन में भी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जहरीली पोस्ट हैं. फरहान विर्क की टाइमलाइन बाकियों से अलग है लेकिन जो है वो योगी आदित्यनाथ के खिलाफ है. इन सबने मिलकर #YogiRevives2NationTheory के नाम से एजेंडा चला रखा है खुद को गर्व से पाकिस्तानी बताने वाले ये लोग आरोप लगा रहे हैं कि योगी ने यूपी का सीएम बनने के बाद मुसलमानों के लिए जीना दूभर कर दिया है और हालात ये हो गए हैं कि योगी ने फिर से दो राष्ट्र की थ्योरी को जिंदा कर दिया है. यहां आपको बता दें कि दो राष्ट्र की जिस थ्योरी का जिक्र किया जा रहा है वो पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना ने दिया था जिन्होंने लड़कर मुसलमानों के लिए अलग पाकिस्तान बनाया. और अब इसी थ्योरी के दोबारा जिंदा होने का आरोप सीएम योगी पर लगाया जा रहा है. पाकिस्तान की ये नफरत सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं है पाकिस्तान के तमाम टीवी चैनलों पर एक ही बहस हो रही है. उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ के तौर पर नया सीएम मिला है लेकिन पाकिस्तान को हिंदुस्तान को बदनाम करने के लिए बिल्कुल नया मुद्दा मिला है. पाकिस्तान के चैनल की चर्चाओं में योगी पर हिंदु बनाम मुसलमान एजेंडा चलाने का आरोप लगाया जा रहा है. मुसलमान अब तक मोदी के सदमे से आजाद नहीं हुए थे कि एक और कट्टर हिंदू के हाथ में बड़े राज्य की कमान सौंप दी गई है ये कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ हैं ये मुसलमानों के बहुत बड़े दुश्मन हैं. टीवी स्क्रीन पर बैठे चेहरे जो खुद के बुद्धिजीवी होने का दावा करते हैं इनकी सोच इतनी घिनौनी है कि हम आपको पूरी लाइन तक नहीं सुना सकते. पाकिस्तान का एजेंडा तो आपने देख लिया. चलिए अब आपको पाकिस्तान के लगाए आरोपों का सच भी बता देते हैं. पाकिस्तान मीडिया और सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ पर तीन गंभीर आरोप लगाए हैं पहला आरोप योगी आदित्यनाथ से सीएम बनने के बाद मस्जिदों में अजान बंद करवाने का फरमान सुनाया है दूसरा आरोप योगी सरकार ने पोस्टर बंटवाए हैं कि मस्जिदों में भगवान गौरी-गणेश की मूर्ति रखी जाए और तीसरा आरोप योगी मुसमलानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं और बूचड़खानों को बंद करके मुसलमानों पर पाबंदी लगाई जा रही है तो चलिए पहले आरोप का सच जानते हैं. अजान यानि वो आवाज जो ये बताती है कि नमाज पढ़ने का वक्त हो गया है. एबीपी न्यूज आपको बता देना चाहता है कि योगी सरकार ने अजान बंद करने का कोई फरमान जारी नहीं किया है. अजान जैसे होती थी जितने वक्त होती है बिल्कुल वैसे ही हो रही है. दूसरे आरोप का सच यूपी के बरेली से 70 किलोमीटर दूर एक गांव जिया नगला है जहां कुछ शरारती तत्वों ने गांव का माहौल खराब करने के लिए भड़काऊ पोस्टर लगा दिए थे. इन पोस्टरों में मुसलमानो को गांव छोड़ने की धमकी दी गयी थी. जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी थी और पोस्टर भी हटवा दिए गए थे. ऐसा सिर्फ एक गांव में कुछ शरारती तत्वों की वजह से हुआ था. यहां आपको ये बता दें कि योगी सरकार ने कहीं भी इस तरह का कोई पोस्टर नहीं बंटवाया है जिसमें मस्जिदों में गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करने की बात लिखी गई हो तीसरे आरोप का सच यूपी में बूचड़खानों पर जरूर कार्रवाई हुई है लेकिन अवैध बूचड़खानों पर. जिनके पास लाइसेंस है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है योगी सरकार ने साफ कहा है कि लाइसेंस जिनके पास है उन्हें कोई परेशान नहीं कर सकता. हमने इन आरोपों पर यूपी बीजेपी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक और यूपी सरकार के अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा से बात की. जो उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए सबसे बड़ा चेहरा हैं. योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का सीएम बने अभी सिर्फ दो हफ्ते हुए हैं लेकिन उनके नाम पर नफरत फैलाने वाले दावे किए जा रहे हैं. आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि इससे पहले दावा किया गया था कि योगी के सीएम बनने के बाद जबरन इलाहाबाद की मस्जिद को आग लगा दी गई. एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया था कि ये दावा झूठा था लेकिन पाकिस्तान ने म्यांमार की एक तस्वीर को इलाहाबाद का बताकर पेश कर दिया. पाकिस्तान हिंदुस्तान में नफरत फैलाने का मौका ढूंढता है और ऐसे बेबुनियाद और मनगंढ़त कहानियों से देश में माहौल खराब करने की कोशिश में जुटा है. एबीपी न्यूज आपसे अपील करता है कि ऐसे दावों पर बिल्कुल भी यकीन ना करें. हमारी पड़ताल में पाकिस्तान से योगी आदित्यनाथ को लेकर किया जा रहा हर दावा झूठा साबित हुआ है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत हटाया जाए...' UP के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'तुरंत हटाया जाए...' UP के 'सिंघम' IPS अजय पाल शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, SC पहुंचा मामला
बंगाल में वोटिंग से ऐन पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, यूपी के 'सिंघम' के मामले में इस अधिकारी को हटाया
बंगाल में वोटिंग से ऐन पहले EC का बड़ा एक्शन, यूपी के 'सिंघम' के मामले में इस अधिकारी को हटाया
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को भेजा जेल
26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को सुनाई सजा

वीडियोज

Mumbai Crime: मीरा रोड हमला: कलमा पढ़ने को कहा, फिर चाकू से वार | ATS | Mira Road Crime
Maharashtra: धिरेंद्र शास्त्री को कंट्रोवर्सी पसंद है
Bollywood News: तीन दिग्गज आए साथ… ‘Kalki 2’ बनेगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? | Khabar Filmy Hain
West Bengal Election: क्या PM Modi की रणनीति से Mamata की नींद उड़ी? | ABP News
Saas Bahu Aur Saazish: Aarambhi का इम्तिहान! अस्पताल में घायलों की सेवा और बेटे के accident का सदमा | DR. Aarambhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम विभाग का क्या है अलर्ट, जानें
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, लखनऊ में भी छाए बादल
Brahmi Script Seal: पाकिस्तान में मिली भगवान शिव से जुड़ी हुई ये चीज़, जानें कितनी पुरानी, क्या है इतिहास
पाकिस्तान में मिली भगवान शिव से जुड़ी हुई ये चीज़, जानें कितनी पुरानी, क्या है इतिहास
Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
Ganga Expressway पर कितने होंगे टोल, सफर के लिए कितने रुपये करने होंगे खर्च? एक क्लिक में जानें सब
2 करोड़ में बनी फिल्म और 900% का बंपर प्रॉफिट, 1990 की वो फिल्म जिसने सनी देओल को 'घायल' कर दिया
1990 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने दिया 900 प्रतिशत का रिटर्न, सनी देओल हुए थे 'घायल'
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कार के पेट्रोल टैंक में पानी ले सकता है इंजन की जान, इन टिप्स से तुरंत मिल जाएगी मदद
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे 'भटूरा मास्टर'
इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख
इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख
Embed widget