एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या कागज के लिफाफे में खाओगे तो मर जाओगे?

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज दावा हो रहा है. दावा ऐसा जिससे हर आदमी को दो चार होना पड़ता है. एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल है कि पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से एक विज्ञापन जारी करते हुए अखबार की कटिंग में खाना बेचने वालों को चेतावनी दी गई है क्योंकि अखबार की स्याही इंसान के शरीर के लिए बेहद खतरनाक है.

नोटिस में क्या लिखा है? नोटिस में पुणे केंटोनबोर्ड का नाम है ऊपर पब्लिक नोटिस लिखा है. ये आम लोगों की जानकारी के लिए है कि किसी भी तरह के खाने-पीने का सामान खासकर तला भुना जो न्यूजपेपर में पैक किया गया हो बिल्कुल ना खरीदें. एफएसएसएआई यानि भारतीय खाद्य संरक्षा एंव मानक प्राधिकरण के मुताबिक तले भुने सामान को अखबार की पैकिंग में खाना शरीर के लिए बेहद खतरनाक है. अखबार की स्याही में बहुत खतरनाक रसायन होते हैं जो शरीर में समस्याएं पैदा कर सकते हैं. नोटिस जारी करने की तारीख भी नीचे लिखी हुई है 16 फरवरी.

क्या पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई चेतावनी जारी की गई है? इस खबर का सच सामने लाना बेहद जरूरी है क्योंकि पूरे देश के लोगों से जुड़ी खबर है. सच जानने के लिए हमने महराष्ट्र के पुणे में अपनी पड़ताल शुरू की. एबीपी न्यूज पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड के दफ्तर पहुंचा. पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड वहां के केंटोनमेंट एरिया की प्रशासनिक बॉडी है. हमने बोर्ड के सीईओ डॉ डीएन यादव को ढूंढने की कोशिश की जिनका नाम नोटिस पर छपा हुआ था. हमने डॉ डीएन यादव से पूछा कि क्या वाकई ऐसा कोई नोटिस जारी किया गया है?

ये विज्ञापन कैंटानमेंट बोर्ड की तरफ से छपवा गया था. 17 फरवरी को इंडियन एक्सप्रेस में और 16 फरवरी को लोकसत्ता अखबार में ये विज्ञापन हमारी तरफ से छपवाया गया था. इसका उद्देश्य जनता को जागरुक करना था साथ ही वेंडर को चेतावनी देना था. कैंटोनमेंट एक्ट की धारा 278 और 331 के तहत कार्रवाही कर सकते है. ऐसा करने पर हम 2500 का फाइन कर सकते है.

ऐसा नोटिस जारी करने की नौबत क्यों आई? अखबार की प्रिटिंग में जो इंक इस्तेमाल की जाती है वो बेहद खतरनाक होती है. इसमें बेंजीडाइन, नेपथाइलनेमाइल, अमाइनोबाईफेनाइल जैसे खतरनाक केमिकल होते हैं. खाने पीने की गर्म और तली चीजों में अखबार की इंक जल्दी चिपक जाती है. ये इतना खतरनाक है इससे फेफड़ों को नुकसान के साथ-साथ ब्लैडर कैंसर तक हो सकता है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल मैसेज सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget