एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने निकाला ट्रंप के 50% टैरिफ का तोड़! बना लिया तगड़ा प्लान, करने जा रही ये 4 काम

Modi Government on Trump Tariffs: अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ के असर को कम करने के लिए सरकार कोविड जैसी राहत योजनाओं पर काम कर रही है, जिसमें नकदी संकट से निपटने के उपाय भी शामिल हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के निर्यात पर 50% टैरिफ लगा दिया है, जिसका असर सीधे भारतीय निर्यातकों और श्रमिकों पर पड़ेगा और लाखों नौकरियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है. हालांकि, मोदी सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली है. कोविड लॉकडाउन के दौरान लागू की गई राहत योजनाओं की तरह ही नई योजनाओं के जरिए लोगों और व्यवसायों को राहत दी जाएगी. साथ ही, अमेरिका से अलग नए बाजार खोजने और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूती देने के लिए लंबी अवधि वाली रणनीतियों पर काम जारी है.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सरकार सबसे पहले नकदी संकट का समाधान ढूंढने पर ध्यान दे रही है. इसके साथ ही निर्यात और रोजगार को बचाने के लिए कोविड-स्टाइल योजनाओं पर काम किया जा रहा है. ट्रंप के टैरिफ के कारण कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं, जैसे भुगतान में देरी, माल की समय पर आपूर्ति न होना, या ऑर्डर रद्द होना. सरकार का उद्देश्य है कि नई मार्केट खोजे जाने तक निर्यातकों को ऑपरेशन जारी रखने के लिए आवश्यक राहत दी जाए.

सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

अधिकारियों के मुताबिक, सरकार फिर से ऐसे राहत पैकेज ला सकती है जैसे कोरोना लॉकडाउन के दौरान दिए गए थे. खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए यह जरूरी है क्योंकि उन्हें नकदी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सरकार इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) जैसी योजनाओं पर ध्यान देगी, जिसमें 100% गारंटी के साथ बिना जमानत के लोन दिए जाएंगे. इससे लाखों छोटे और मध्यम उद्योग दिवालिया होने से बच जाएंगे. लॉकडाउन में 68 दिनों तक उद्योग बंद होने पर भी इसी योजना ने उद्योगों को बचाया था.

अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा स्थिति और उसकी जरूरतों के अनुसार इन योजनाओं में बदलाव किया जा सकता है. सरकार तुरंत राहत देने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से योजनाएं लागू करेगी ताकि लंबी अवधि की रणनीति भी तैयार हो सके. नकदी उपलब्ध कराने के अलावा, मौजूदा व्यापार समझौतों को मजबूत करना और नई मार्केट में अवसर तलाशने का काम भी तेजी से होगा.

जीएसटी से भी मिलेगी राहत

अधिकारियों ने बताया कि सरकार टैक्स से जुड़ी कई राहतों पर भी विचार कर रही है, जिसमें जीएसटी सुधार (GST Reform) शामिल है. अगले सप्ताह होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स घटाने और सुधार से जुड़े कई फैसले लिए जा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू बाजार की मजबूती की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था सुरक्षित है और बाहरी कारक जैसे टैरिफ इसे ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएंगे.

अधिकारियों ने कहा कि घरेलू खपत की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और लचीली बनी हुई है. हालांकि निर्यात आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन यह देश की कुल 4.12 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी का केवल छोटा हिस्सा है. कुल जीडीपी में निर्यात का योगदान लगभग 10% यानी 438 बिलियन डॉलर ही है. इसी वजह से, जून तिमाही में भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.8% दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें-

परमाणु हमले की धमकी दे रहे आसिम मुनीर, फिर भी भारत ने दिखाई दरियादिली; PAK को भेजा अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget