एक्सप्लोरर

भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर सकते हैं ट्रंप, भारत का रुख साफ- तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप मंजूर नहीं- सूत्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए शानदार इंतजाम किए गए हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेगा.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियों के बीच बड़ी खबर सामने आयी है. भारत सरकार के टॉप सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि ट्रंप के साथ बातचीत द्वीपक्षीय मुद्दों पर होगी. ट्रंप पाकिस्तान से बातचीत के लिए सुझाव तो दे सकते हैं बातचीत के दौरान लेकिन भारत का रुख साफ है कि पहले पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां खत्म करे तभी करेंगे बात और इसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप भारत मंजूर नहीं करेगा. इसके साथ ही भारत कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत की जोरदार तैयारी, रोड शो के रास्ते में बने 28 मंच अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है. कल अहमदाबाद में पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप 11 किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले है. इस रोड शो को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां की गई है. रोड शो खास बनाने के लिए रास्ते में 28 स्वागत मंच बनाए गए हैं. इस मंचों पर अलग अलग प्रदेश के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसके साथ ही स्कूल के बच्चे भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्साहित हैं.

ट्रंप और मेलानिया के नाश्ते और खाने के लिए खास बर्तन अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया पहली बार भारत आ रहे हैं. इन दोनों खास मेहमानों के शाही अंदाज में स्वागत की तैयारी हो रही है. सोने चांदी की परत चढ़े बर्तनों में इन दोनों को खाना परोसा जाएगा. इन कटलरी को तैयार करने वाले जयपुर के मशहूर डिजाइनर अरुण पाबूवाल ने इनकी खासियत भी बताई. उन्होंने कहा, ''तीन हफ्ते का वक्त लगा, कोशिश की गई है इसमें कोई इंडियन लुक आए. इसे तांबे वगैरह से बनाया गया है, हैंडीक्राफ्ट का काम किया गया है और फाइनली सोने और चांदी की परत चढ़ाई जाती है.''

आगरा में तैयारियों जोरों पर, ताजमहल में बेहद खास इंतजाम राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत की तैयारियों आगरा में भी तेजी से चल रही हैं. प्रशासन आगरा को स्वागत योग्य बनाने में जुटा है, ताकि जब ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचें, तो इसकी खूबसूरती देख कर खुश हो जाए. बात चाहे ताजमहल के सामने बने बागीचे की हो या चबूतरे के मार्बल का फर्श. जो भी चीज गंदी दिखाई दे रही है उसे फटाफट तोड़ कर नया बनाने का काम किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget