एक्सप्लोरर

'काम पर लौटने लगे हड़ताली ड्राइवर्स, एक-दो दिनों में...', बोला ट्रांसपोर्ट कांग्रेस

Truck Driver Strike: केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक के बाद एआईएमटीसी ने ट्रक ड्राइवर्स से काम पर वापस जाने की अपील की थी. हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने वालों की लंबी कतार लग गई थी.

Truck Driver Strike News: हिट एंड रन मामले को लेकर नए कानून का विरोध कर रहे ट्रक ड्राइवर अब काम पर वापस लौटने लगे हैं. ट्रक ड्राइवर्स के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने बुधवार (3 जनवरी) को कहा कि सख्त कानून के खिलाफ विरोध कर रहे ड्राइवरों के काम पर लौटने से अब एक या दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

काम पर लौट रहे ट्रक ड्राइवर

एआईएमटीसी के प्रतिनिधियों ने हिट एंड रन मामलों के लिए कड़े प्रावधानों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एआईएमटीसी के महासचिव एनके गुप्ता ने कहा, "हमने हड़ताल को आह्वान नहीं किया था. हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवर अब काम पर वापस आ रहे हैं. एक या दो दिनों में सामान्य परिचालन बहाल हो जाएगा."

केंद्रीय गृह सचिव और एआईएमटीसी की हुई थी बैठक

उन्होंने कहा, "अब ड्राइवर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है. अब उन्हें काम पर वापस लौटकर अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान देना चाहिए." केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ बैठक के बाद एआईएमटीसी के अध्यक्ष अमृतलाल मदन ने बताया था कि फिलहाल 10 साल की जेल और जुर्माने का कानून लागू नहीं होगा. 

इस बैठक के बाद एआईएमटीसी की कोर कमेटी के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने कहा था कि हम इस कानून को लागू नहीं होने देंगे. साथ ही उन्होंने ट्रक ड्राइवर्स से अपने वाहनों पर वापस जाने और बिना किसी डर के गाड़ी चालाने की अपील भी की थी.

पेट्रोल पंपों पर लगी थी गाड़ियों की लंबी लाइनें

हिट एंड रन मामले में कड़े दंड प्रावधान के विरोध में कई राज्यों में बस, ट्रक और टैंकर ड्राइवर्स ने सोमवार (1 जनवरी) को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी. इस हड़ताल की वजह से पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के स्टॉक खत्म होने की आशंका के कारण पंपों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें देखी गई.

पीटीआई के मुताबिक पंजाब में बुधवार (3 जनवरी) से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो रही थी, यहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नए स्टॉक से की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन इंडिया पर वार, 'कांग्रेस और लेफ्ट केरल में लूटने की स्वतंत्रता चाहती है, विचारधारा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget