एक्सप्लोरर

Tripura: 'बाहरी लोग...,' त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने BJP को लेकर किया दावा तो क्या बोले प्रदेश पार्टी चीफ?

Tripura News: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पिछले दिनों दावा किया था कि बीजेपी में बाहरी लोगों का दखल हो रहा है. उनके इस बयान पर प्रदेश प्रमुख राजीब भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है.

Biplab Deb Remarks: त्रिपुरा की सत्तारूढ़ बीजेपी ने पार्टी में किसी भी तरह की दरार से इनकार किया है. इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने पार्टी में ‘बाहरी’ हस्तक्षेप का आरोप लगाया था. बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीब भट्टाचार्य ने रविवार (21 मई) को कहा कि वह बिप्लब देब से बात करेंगे कि पार्टी को संभालने को लेकर क्या उन्हें कोई शिकायत है? 

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ पार्टी में ‘बाहरी’ दखल हो रहा है जिससे संगठन को नुकसान पहुंच रहा है. इसपर भट्टाचार्य ने कहा, “बिप्लब दा और माणिक दा (मुख्यमंत्री माणिक साहा) हमारे नेता हैं. पार्टी में कोई परेशानी नहीं है लेकिन अगर कोई परेशानी है तो हम उसे दूर करने की कोशिश करेंगे.”

बीजेपी प्रमुख ने किया इनकार 

प्रदेश बीजेपी प्रमुख ने पार्टी में दरार को लेकर संवाददाताओं की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “ बिप्लब दा हमारे नेता हैं और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. वह अब हरियाणा के प्रभारी हैं. मैंने उन्हें मीडिया के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते देखा. हम उनकी नाराजगी का कारण जानने के लिए उनसे बात करेंगे. हम एक परिवार की तरह मिलकर काम करना चाहते हैं.”

बाहरी लोग दे रहे दखल 

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले एक प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए थे. पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए सोमवार (22मई) को राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है.

देब ने कहा कि ‘‘बाहरी” लोग बीजेपी के सांगठनिक मामलों में दखल दे रहे हैं और इसे कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस बात से पार्टी नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं. इसके बाद वह रविवार को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से आई एक “अहम कॉल” के बाद दिल्ली रवाना हो गए. पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.

ये भी पढ़े- Lok Sabha Elections: 'अगर आपने गलत रास्ता चुन लिया तो...', लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बोले सैम पित्रोदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget