एक्सप्लोरर

Bengal Violence: 'बंगाल में हिंसा की ये संस्कृति लंबे समय से मौजूद...', त्रिपुरा CM माणिक साहा का ममता बनर्जी पर निशाना

CM Saha On Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. इस मामले में अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पलटवार किया है.

CM Saha On Violence: रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में जो हिंसक झड़प हुई उसे लेकर विपक्षी नेता लगातार राज्य सरकार का घेराव कर रहे हैं और इस हिंसा को प्रशासन की नाकामी का नतीजा बता रहे हैं. एक तरफ जहां बंगाल में विपक्षी दलों के नेता ममता सरकार पर निशाना साध रहे थे तो वहीं अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी बंगाल सरकार पर हमला बोल दिया है. इस दौरान उन्होंने हावड़ा में हुई हिंसक झड़प और आगजनी को पश्चिम बंगाल की संस्कृति का हिस्सा बताया है.

दरअसल, मुख्यमंत्री माणिक साहा शनिवार (8 अप्रैल) को विभिन्न राज्यों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के कार्यक्रम "एक भारत श्रेष्ठ भारत" में भाग लेने कोलकाता पहुंचे थे. जहां उन्होंने रामनवमी के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने हावड़ा में हुई हिंसक झड़प और आगजनी को पश्चिम बंगाल की संस्कृति का हिस्सा बताया. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हिंसा को दर्दनाक बताते हुए कहा कि हर किसी को शांति चाहिए, लेकिन पश्चिम बंगाल में हिंसा की यह संस्कृति हमेशा से मौजूद है.

'BJP सरकार में ऐसी घटनाएं नहीं होती'
इस दौरान सीएम साहा ने बीजेपी पर लगाए गए ममता बनर्जी के आरोपों पर भी पलटवार किया. ममता बनर्जी के बीजेपी पर हिंसा भड़काने के लिए "बिहार के गुंडों" को रखने के आरोपों पर जवाब देते हुए साहा ने कहा कि चुनाव के बाद की हिंसा सिर्फ त्रिपुरा में हुई थी, जहां सीपीआईएम शासन कर रही थी और पश्चिम बंगाल में भी. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भी बीजेपी की सरकार है, लेकिन वहां तो ऐसी घटनाएं नहीं होती हैं. पश्चिम बंगाल के अलावा तृणमूल की सरकार कहीं नहीं है.

वहीं ममता बनर्जी के विपक्ष के एकजुट होने की जरूरत पर दिए गए बयान को लेकर सीएम साहा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब वो गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं. मुझे यकीन है कि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है और इसलिए वे दूसरों से गठबंधन की बात करते हैं. साहा ने कहा कि टीएमसी हमेशा से ही बंगाल से बीजेपी को हटाने की कोशिश करती आ रही है. 

'CM ममता ने बीजेपी पर को बताया था दंगाई'
बता दें कि रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया था. साथ ही ममता ने विपक्षी को एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की भी अपील की थी.

ये भी पढ़ें: PM Modi Selfie: जिनके साथ हर कोई खींचना चाहता है फोटो उन्होंने खुद ली स्पेशल सेल्फी, जानें क्यों चर्चा में है PM मोदी की ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget