एक्सप्लोरर

Tripura Civic Polls: अगरतला सहित 14 नगर निकायों के लिए हो रही वोटिंग, 644 मतदान केंद्र संवेदनशील

Tripura Civic body Polls: 20 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले 644 मतदान केंद्रों को अलग-अलग संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.

Tripura Local Body Election: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला सहित 14 नगर निकायों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. राज्य में अगरतला नगर निगम के अलावा 13 नगर परिषद और छह नगर पंचायत के लिए चुनाव हो रहे हैं. यह चुनाव अदालती मुकदमों, गिरफ्तारियों और राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच हो रहे हैं. निकाय चुनाव में माकपा, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच मुकाबला है. गौरतलब है कि राज्य के भीतर माकपा अच्छी पकड़ होने का दावा पेश करती है जबकि मौजूदा समय में राज्य की सत्ता पर भाजपा काबिज है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस राज्य में पैठ बनाने की कोशिशें कर रही है.

त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद
भाजपा ने त्रिपुरा के सभी नगर निकाय सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं और अगरतला नगर निगम (एमएसी) और 19 नगर निकायों की 334 सीटों में से 112 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है. बाकी बची सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. तृणमूल कांग्रेस राज्य में भाजपा का मुकाबला करने के लिए लगातार अपने नेताओं को भेज रही है.

तृणमूल कांग्रेस साल 2023 में भाजपा को त्रिपुरा की सत्ता से बेदखल करने के दावे के साथ अगरतला और अन्य स्थानों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है जबकि माकपा के लिए मौका है कि वह साबित कर सके कि उसका अब भी राज्य में जनाधार बाकी है. राज्य में 36 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद 222 सीटों के लिए 785 प्रत्याशी मैदान में हैं.

सुरक्षा बल रहेंगे तैनात
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने कहा कि त्रिपुरा पुलिस बल और त्रिपुरा राज्य राइफल्स के अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को तैनात किया जाएगा. नाथ ने बताया, "मतदान केंद्रों पर टीएसआर के जवानों और पुलिस को तैनात किया जाएगा. वहीं, केंद्रीय बलों को क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा."

644 मतदान केंद्र संवेदनशील
20 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले 644 मतदान केंद्रों को अलग-अलग संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. इसी के अनुसार सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. आठ जिलों के सभी 20 थानों में मोबाइल पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget