एक्सप्लोरर

बीजेपी को मिलेगा भरपूर समर्थन, त्रिपुरा में खिलेगा कमल: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि त्रिपुरा का 80 फीसदी हिस्सा गरीब देश बांग्लादेश से घिरा है इसलिए राज्य के लोग सोचते थे कि उनकी स्थिति ठीक है लेकिन अब उन्होंने सोचना शुरू किया है कि वे भी विकास चाहते हैं.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विश्वास जताया कि त्रिपुरा में कमल खिलेगा क्योंकि जनता वहां की सरकार से नाराज है. सीएम योगी ने कहा, 'इस साल त्रिपुरा में कमल खिलेगा. जनता त्रिपुरा सरकार से नाराज है और बीजेपी को वहां व्यापक समर्थन ​मिल रहा है.’’ उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में सरकारी नीतियों का फायदा सिर्फ माकपा कार्यकर्ताओं को मिलता है और ऐसे हालात में विकास काफी मुश्किल है.

सीएम योगी ने कहा कि त्रिपुरा का 80 फीसदी हिस्सा गरीब देश बांग्लादेश से घिरा है इसलिए राज्य के लोग सोचते थे कि उनकी स्थिति ठीक है लेकिन अब उन्होंने सोचना शुरू किया है कि वे भी विकास चाहते हैं. गोरखपुर उपचुनाव के उम्मीदवार के बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा वह इसी जगह के हैं. वह यहां हर व्यक्ति से सीधे जुडे हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है इसलिए उनका कार्यक्षेत्र बढ़ा है. उनकी लोकसभा सीट खाली नहीं रह सकती और कोई ना कोई इस जगह आएगा.

इन्वेस्टर्स समिट के बारे में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई उद्योगपति इसमें शामिल होंगे. स्वरोजगार और रोजगार के लिहाज से 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' नीति बड़ी परियोजना होगी. आने वाले तीन साल में 20 लाख युवा इससे जुडेंगे. इन्वेस्टर्स समिट के बाद राज्य सरकार ग्लोबल समिट करेगी, जिसमें विदेश के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा. निश्चित तौर पर उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनेगा.

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में 1200 करोड़ रुपये की लागत वाले इथेनाल संयंत्र के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. स्वतंत्रता आंदोलन से जुडी जगहों पर पर्यटन को विकसित किया जाएगा. सुबह मुख्यमंत्री ने मां पीठेश्वर नाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद लगभग 200 श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया. सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में पूजा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget