एक्सप्लोरर

Tripura Election: त्रिपुरा में BJP- IPFT गठबंधन को झटका, विधायक मेवार जमातिया ने दिया इस्तीफा

Tripura Assembly Election: आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले मेवार कुमार जमातिया के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि वो किस पार्टी में जाएंगे?

Tripura Election:आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के एमएलए मेवार कुमार जमातिया (Mevar Kumar Jamatia) ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. यह बीजेपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा क्योंकि वो राज्य में आईपीएफटी के साथ गठबंधन में सरकार चला रही है. 

मेवार कुमार जमातिया (53) ने 2018 के विधानसभा चुनाम में आशारामबाड़ी से चुनाव जीता था. पिछले साल से वो आईपीएफटी छोड़ने वाले तीसरे विधायक हैं. जमातिया बीजेपी और आईपीएफटी के मिलकर सरकार बनाने के बाद सातवें एमएलए हैं जो इस्तीफा दे चुके हैं. जमातिया से पहले आशीष दास, बरबा मोहन, सुदीप रॉय बरमन और आशीष कुमार साहा ने भी पार्टी छोड़ने के साथ ही एमएलए पद भी छोड़ दिया था.  

इस पार्टी में होंगे शामिल

मेवार कुमार जमातिया बीजेपी- आईपीएफटी सरकार में वन और ट्राइबल वेलफेयर मंत्री रहे हैं. उन्होंने पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद एमएलए पद को लेकर भी तुरंत विधानसभा स्पीकर रतन चक्रवर्ती को इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों ने बताया कि वो प्रद्योत माणिक्य देब बर्मन पार्टी में शामिल हो सकते हैं. 

'जीतेंगे 55 सीट'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार (7 नवंबर) को दावा किया कि बीजेपी त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कुल 60 में से 55 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आएगी. बीजेपी के ‘बूथ विजय अभियान’ की शुरुआत करने के कार्यक्रम में शामिल होने अगरतला पहुंचे शर्मा ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से जो वादा किया था, महामारी के बावजूद उससे कहीं अधिक काम किया है. वहीं त्रिपुरा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने मंगलवार (8 नवंबर) को कहा कि चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के कारण लोग बीजेपी को आगामी चुनाव में सत्ता से बेदखल कर देंगे.

यह भी पढ़ें- Watch: 'सभी दल एक साथ हो जाएं फिर भी त्रिपुरा में बीजेपी ही जीतेगी', हिमंता बिस्वा सरमा ने फिर दी कांग्रेस को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget