एक्सप्लोरर

दिलचस्प हुआ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव! BJP-IPFT और कांग्रेस-वाम के सामने बड़ी चुनौती, किंगमेकर बन सकती है ये पार्टी

इस बार का त्रिपुरा विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है. बीजेपी-आईपीएफटी और कांग्रेस-वाम के सामने एक नए दल की चुनौती है. दावा किया जा रहा है कि ये पार्टी चुनाव के बाद किंगमेकर बन सकती है.

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की लड़ाई अब दिलचस्प होती दिख रही है. 60 सदस्यों वाली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नवगठित राजनीतिक दल टिपरा मोथा (Tipra Motha Party) ने सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल दिए हैं. चुनाव के बाद टिपरा मोथा किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है. इलेक्शन में टिपरा मोथा की टक्कर बीजेपी-आईपीएफटी और कांग्रेस-वाम से होगी.

त्रिपुरा की राजनीति में नए-नए आए टिपरा मोथा दल को पूर्व शाही घराने के वारिस प्रद्योत माणिक देबवर्मा लीड कर रहे हैं. उन्होंने साफ तौर से बीजेपी (BJP) या कांग्रेस-वाम मोर्चा के साथ गठबंधने करने से साफ इनकार कर दिया है. हालांकि, चुनाव के बाद किसी भी राजनीतिक दल के साथ वो गठबंधन कर सकते हैं, उसके लिए माणिक देबवर्मा ने विकल्प खुले रखे हैं. उनकी एक शर्त भी है, वो उसी के साथ गठबंधन करेंगे जो अलग राज्य के रूप में उनकी ग्रेटर टिपरालैंड की मांग का समर्थन करेगा.

इन चुनावों में जीत के बाद बढ़ा टिपरा मोथा का हौसला

यहां त्रिपुरा ट्राइबल एरिया ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसल के चुनाव की चर्चा करना भी बेहद जरूरी है. 2021 में हुए इस चुनाव में टिपरा मोथा ने 30 में से 18 सीटों पर कब्जा कर लिया था. इसी जीत के बाद टिपरा मोथा का उत्साह और विश्वास सातवें आसमान पर पहुंच गया और उत्साहित होकर पार्टी ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है.

20 सीटें जीतने की उम्मीद जता रही पार्टी

टिपरा मोथा इस चुनाव में कम से कम 20 सीटों पर जीत की उम्मीद कर रही है. 60 सीटों वाली विधानसभा में ये 20 सीटें आदिवासी बाहुल्य मानी जाती हैं. वहीं, दूसरी ओर चुनावी मैदान में बीजेपी है, जो कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बीजेपी ने 55 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और सहयोगी दल इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) को पांच सीटें दी हैं.

IPFT ने कुछ हद तक बिगाड़ा खेल

खास बात ये भी है कि IPFT ने भी ग्रेटर टिपरालैंड राज्य की मांग उठाई है और कहीं न कहीं टिपरा मोथा के मतदाताओं में सेंधमारी की कोशिश जरूर की है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आईपीएफटी गठबंधन ने वाम मोर्चे के 25 साल के लंबे शासन को समाप्त कर दिया था. बीजेपी ने 2018 के चुनाव में 36 सीटों पर कब्जा किया था, जिसमें 10 सीटें एसटी आरक्षित थीं. बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- आसान नहीं बीजेपी के लिए 2024 आम चुनाव की राह! मोदी और शाह को चिंता में जरूर डालेंगी ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget