एक्सप्लोरर

Tripura Election 2023: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव नहीं लड़ेंगे चुनाव! आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की लिस्ट

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में आगानी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ताबड़तोड़ बैठकें जारी हैं. बीते दिन भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन को लेकर बीजेपी सीईसी (CEC) की बैठक हुई थी.

List Of BJP Candidates: त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमाम राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रहे हैं. अब इन नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बीते दिन (27 जनवरी) इसे लेकर बीजेपी (BJP) ने केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की थी. अब उम्मीद जताई जा रही है कि आज (28 जनवरी) को पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. 

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही राजनीतिक गलियारों से खबरें सामने आनी लगी हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक चुनाव लड़ सकती हैं और प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य को बीजेपी बिप्लब देव की सीट बनमलीपुर से खड़ा कर सकती है. 

बीजेपी कर रही ताबड़तोड़ बैठकें 

त्रिपुरा में बीजेपी इस कोशिश में है यहां फिर से वह सत्ता पर बनी रहे. इसी को लेकर राज्य में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर भी जारी है. बीते दिन भी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के लिए बीजेपी ने बड़ी बैठक की थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल थे. 

त्रिपुरा में बड़ी सेंधमारी

बीजेपी ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को खत्म करते हुए त्रिपुरा में अपनी पहली सरकार बनाई थी. बीजेपी ने अब राज्य में तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई (एम) में बड़ी सेंधमारी भी करना शुरू कर दिया है है. बीते दिन त्रिपुरा के पूर्व टीएमसी प्रमुख सुबल भौमिक और राज्य के माकपा नेता मोबोशर अली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव शेड्यूल

राज्य में 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन अब 27 फरवरी को वोटिंग होने की खबर आ रही है. वहीं, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. वोटों की गिनती दो मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें: 

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में बड़ी सेंधमारी, पूर्व TMC प्रमुख सुबल भौमिक और CPIM के नेता मोबोशर अली BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget