एक्सप्लोरर

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में बड़ी सेंधमारी, पूर्व TMC प्रमुख सुबल भौमिक और CPIM के नेता मोबोशर अली BJP में शामिल

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.''

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ा दी गई है. अब यहां 27 फरवरी को वोटिंग होगी. इस बीच बीजेपी ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई (एम) में बड़ी सेंधमारी की है. त्रिपुरा के पूर्व टीएमसी प्रमुख सुबल भौमिक और राज्य के माकपा नेता मोबोशर अली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. 

दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती- साहा  
त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दोनों नेताओं के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी नेतृत्व होने के कारण जनता का भरपूर समर्थन और हम पर विश्वास है." उन्होंने कहा, ''त्रिपुरा में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाएगी.'' 

जेपी नड्डा और अमित शाह ने की बैठक
उधर त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सदस्य बिप्लब देब भी शामिल हुए.

संबित पात्रा के आवास पर हुई थी मुलाकात 
इससे पहले दिन में, बीजेपी की त्रिपुरा इकाई के कोर समूह के सदस्यों ने पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा के आवास पर मुलाकात की. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है. 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन अब 27 फरवरी को वोटिंग होने की खबर आ रही है. वहीं, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. वोटों की गिनती दो मार्च को होगी.

बीजेपी ने 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 20 साल के शासन को खत्म करते हुए त्रिपुरा में अपनी पहली सरकार बनाई थी.

यह भी पढ़ें: फिल्मों के बॉयकॉट कल्चर को लेकर क्या कुछ बोले केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
अन्नामलाई भाजपा से कब देंगे इस्तीफा? सामने आई तारीख, तमिलनाडु के लिए जल्द होंगे रवाना
अन्नामलाई भाजपा से कब देंगे इस्तीफा? सामने आई तारीख, तमिलनाडु के लिए जल्द होंगे रवाना

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
सत्ता जाने के बाद ये क्या TMC का हाल, बेड के नीचे छिपे नेता को पुलिस ने निकाला, Video वायरल
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Embed widget