एक्सप्लोरर

Tripura Assembly election 2018: 74 प्रतिशत मतदान के बीच क्या CPM को पटखनी दे पाएगी BJP?

त्रिपुरा में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव में 74 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनाव (91.82 फीसदी) से 17 फीसदी कम हैं. विधानसभा की कुल 60 सीटों में से आज 59 पर मतदान हुआ.

नई दिल्ली: त्रिपुरा में रविवार को हुए विधानसभा चुनाव में 74 फीसदी मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा चुनाव (91.82 फीसदी) से 17 फीसदी कम हैं. विधानसभा की कुल 60 सीटों में से आज 59 पर मतदान हुआ. चारिलाम विधानसभा क्षेत्र में पिछले हफ्ते माकपा उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब वर्मा की मौत हो जाने के कारण आज मतदान नहीं हो पाया. इस निर्वाचन क्षेत्र में 12 मार्च को वोट डाले जाएंगे.

वैसे तो आज का मतदान विधानसभा चुनाव के लिए था लेकिन इसका सीधा असर अगले साल के लोकसभा चुनाव पर भी पड़नेवाला है. आपको बताते हैं कैसे त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव का लोकसभा चुनाव से गहरा और दिलचस्प रिश्ता है.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार सधे कदमों के साथ बूथ पर आए, मतदान किए, हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया और बिना कुछ बोले चले गए.

माणिक सरकार की इस खामोशी ने त्रिपुरा की सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है. सवाल उठ रहा है कि क्या त्रिपुरा में सीपीएम का किला इस बार ढहनेवाला है? क्या 1998 से सत्ता पर काबिज माणिक सरकार को इस बार बीजेपी पटखनी देने में कामयाब हो जाएगी?

Tripura Assembly election 2018: 74 प्रतिशत मतदान के बीच क्या CPM को पटखनी दे पाएगी BJP?लोकसभा चुनाव में माणिक सरकार के नाम के साथ तुकबंदी करते हुए पीएम मोदी ने कीमती पत्थर माणिक की तुलना में बीजेपी के हीरे को त्रिपुरा के लिए फायदेमंद बताया था. लेकिन साल 1998 से त्रिपुरा के लिए लोगों ने इसी माणिक को अपने सिर माथे पर बिठाकर रखा है. पिछले 20 साल से लगातार 4 बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं माणिक सरकार. चुनावी हलफनामे के मुताबिक माणिक सरकार के पास नगद 1520 रुपया और बैंक में जमा 2410 रुपया है. उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 33 लाख है और उनका सार्वजनिक जीवन इतना बेदाग है कि आजतक उनपर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. माणिक सरकार की ये सादगी सियासत की दुनिया में करिश्माई ताकत दिखाती आयी है और

साल 1993 से त्रिपुरा में सीपीएम की सरकार है, जबकि साल 1996 से त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीट पर सीपीएम का ही कब्जा रहा है.

आंकड़ों के नजरिए से इस साल के विधानसभा चुनाव और अगले साल होनेवाले लोकसभा में सीपीएम का पलड़ा भारी दिख रहा है लेकिन बड़ी सियासी सच्चाई ये भी है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी ने अबतक के स्थापित कई सियासी समीकरणों को ध्वस्त करके रख दिया है.

बीजेपी ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. उसने इंडिजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) से चुनाव से पहले गठबंधन किया था. बाकी नौ सीटों पर वामविरोधी आईपीएफटी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

तीन मार्च को मतों की गिनती की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget