एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में AIMPLB ने तीन तलाक की तुलना 'राम के अयोध्या में जन्म' से की

नई दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने दलील दी कि जैसे अयोध्या में भगवान राम का जन्म हिंदुओं की आस्था का विषय है वैसे ही तीन तलाक मुसलमानों की आस्था का विषय है.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कोर्ट को इस पर सुनवाई करनी ही नहीं चाहिए, जिस पर कोर्ट ने कहा कि चूंकि हमारे पास कुछ महिलाएं आयी हैं इसलिए हमें सुनवाई करनी ही होगी.

कपिल सिब्बल ने कोर्ट में तीन तलाक की तुलना राम के जन्मस्थान से करते हुए कहा कि 632 ईसवी में पैगंबर के निधन के सिर्फ 5 साल बाद 637 में 3 तलाक की व्यवस्था शुरू हुई. पैगंबर के सहयोगी हज़रत उमर ने इसे मान्यता दी. इसलिए, ये आस्था का विषय है. ठीक वैसे ही जैसे अगर मैं कहूँ कि भगवान राम अयोध्या में पैदा हुए तो ये संविधान का नहीं आस्था का विषय है.

कपिल सिब्बल की दलीलों में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर रहा कि धार्मिक परंपरा से जुड़े मामलों में अदालत को दखल नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा 3 तलाक की परंपरा 1400 साल पुरानी है और सुन्नियों का एक बड़ा वर्ग इसे मान्यता देता है ऐसे में साढ़े 16 करोड़ लोगों से जुड़े सवाल पर अदालत को सुनवाई नहीं करनी चाहिए. इस पर कोर्ट ने कहा कि हो सकता है ये परंपरा 1400 साल पुरानी हो. 1400 साल बाद कुछ महिलाएं हमारे पास आई हैं. हमें सुनवाई करनी होगी.

सिब्बल ने कहा कि क्या कल को इस बात पर कानून बनाया जा सकता है कि दिगंबर जैन साधु नग्न न घूमें? आखिर किस सीमा तक जाकर कानून बनाएंगे? सिब्बल की दलील पर कोर्ट ने सवाल किया कि "क्या आप ये कहना चाहते हैं कि हमें इस मामले को नहीं सुनना चाहिए?" तो सिब्बल ने कहा- "हां, आपको इसे नहीं सुनना चाहिए."

आस्था की बात करते हुए सिब्बल ने गोरक्षा के नाम पर लोगों के मारे जाने का मुद्दा उठा दिया, जिस पर कोर्ट ने कहा कि "आज के समय की ये एक सच्चाई है. लेकिन जिस मामले को हम सुनने बैठे है, वहां ये उदाहरण उचित नहीं है."

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि अगर 3 तलाक यानी तलाक ए बिद्दत को मान्यता दी गई है तो निकाहनामे में इसे शामिल क्यों नहीं किया जाता. सिब्बल ने जवाब दिया क्योंकि खुद मुसलमान इसे गलत और अवांछित मानते हैं और इसे खत्म करना चाहते हैं लेकिन इसे समुदाय पर छोड़ देना चाहिए

मामले की सुनवाई तेजी से निपटा रही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने तीन तलाक का समर्थन कर रहे सभी पक्षों से कहा है कि वो कल दोपहर तक अपनी दलीलें पूरी कर लें जिसके बाद तीन तलाक का विरोध करने वाले लोग उनकी बातों का जवाब देंगे, इस रफ्तार से ये उम्मीद की जा रही है कि सप्ताह के अंत तक ये सुनवाई पूरी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget