एक्सप्लोरर

TMC MP Mahua Moitra: '...ये लोकतंत्र पर हमला, विपक्ष के किसी नेता को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा', सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Mahua Moitra On Om Birla: महुआ मोइत्रा का ट्वीट लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के ओम बिरला को लिखे पत्र के बाद आया है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर पर आरोप लगाए हैं.

Mahua Moitra On Lok Sabha Speaker: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार (16 मार्च)को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर जमकर निशाना साधा. मोइत्रा ने बिरला पर संसद में विपक्ष के किसी भी सांसद को बोलने नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. 

बुधवार (15 मार्च) को ट्वीट करते हुए मोइत्रा ने लिखा, "पिछले 3 दिनों में स्पीकर ओम बिरला ने केवल बीजेपी के मंत्रियों को माइक पर बोलने की अनुमति दी और फिर संसद को स्थगित कर दिया. उन्होंने एक भी विपक्षी सांसद को बोलने की अनुमति नहीं दी. लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और स्पीकर सामने से नेतृत्व करते हैं. मैं इस ट्वीट के लिए जेल जाने को तैयार हूं."

अधीर रंजन चौधरी ने लगाए थे आरोप
दरअसल, महुआ मोइत्रा का ट्वीट लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के ओम बिरला को लिखे पत्र के बाद आया है, जिसमें अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष पर पिछले तीन दिनों की संसद की कार्यवाही पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं.

बीजेपी की राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग
बता दें कि बीजेपी सरकार ने बुधवार को संसद में कांग्रेस को घेरना जारी रखा. बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लंदन में हालिया टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की. वहीं अधीर रंजन चौधरी ने स्पीकर को लिखे अपने पत्र में शिकायत की कि उनका माइक्रोफोन पिछले तीन दिनों से म्यूट कर दिया गया था.

'पीड़ा के साथ में पत्र लिख रहा हूं'
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन में सरकार के प्रायोजित व्यवधान के बारे में भारी मन और पीड़ा के साथ में पत्र लिख रहा हूं. उन्होंने कहा,  "मुझे यह देखकर बहुत निराशा हुई है कि 13 मार्च, 2023 को सदन के विराम के बाद जब से सदन फिर से शुरू हुआ है, तब से सदन में सरकार प्रायोजित व्यवधान पैदा कर रही है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि विपक्षी पार्टी (राहुल गांधी) के एक सदस्य की छवि को धूमिल करने के लिए सत्ता में पार्टी की ओर से एक अच्छी तरह से रची गई साजिश है."

चौधरी ने आगे कहा, "मेरे लिए यह देखना अधिक परेशान करने वाली बात है कि यहां तक ​​कि मंत्री खुद भी संसद की कार्यवाही को बाधित करने के लिए मुखर रूप से पहल कर रहे हैं. विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज ही नहीं सुनी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Cheetah Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट शहीद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget