एक्सप्लोरर

विमान यात्रा हुई और महंगी, वेब चेक-इन पर इंडिगो और स्पाइस जेट ने लगाया चार्ज

इंडिगो डोमेस्टिक मार्केट की बेताज बादशाह है और इसका मार्केट के 43 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है. कंपनी को इस साल बड़ा घाटा हुआ है इससे उबरने के लिए इसने अब वेब चेक-इन पर यात्रियों से चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है. यह चार्ज 14 नवंबर से वसूले जा रहे हैं.

मुंबई: डोमेस्टिक एयरलाइन सर्विस प्रोवाइडर इंडिगो ने अपने यात्रियों की जेब एक बार फिर ढीली कर दी है. घरेलू परिवहन की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो अब वेब चेक-इन करने के भी पैसे लेगी. इस संबंध में ट्वीट करते हुए इंडिगो ने बताया कि वेब चेक-इन के लिए ग्राहकों से 100 से 800 रुपए के बीच वसूले जाएंगे. इंडिगो ने ट्वीट कर ही बताया कि यह चार्ज 14 नवंबर से लेने शुरू हो गए हैं.

इंडिगो के इस कदम पर नागर विमानन मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. मंत्रालय ने कहा है कि वेब चेक-इन पर पैसे चार्ज किए जाने के बारे में उसे खबर है और मंत्रालय यह देख रहा है कि लगाया गया चार्ज प्राइसिंग फ्रेमवर्क के तहत आता है या नहीं. इससे पहले पैसेंजर्स को ऑनलाइन वेब चेक-इन करने पर कुछ चयनित सीटों के लिए ही पैसे देने पड़ते थे. हालांकि, एयरलाइन कंपनी चेक-इन के चार्ज उन लोगों से नहीं लेगी जो एयरपोर्ट पर आकर चेक-इन करते हैं या जिन्होंने कॉरपोरेट बुकिंग की है.

चार्ज वसूलने के पीछे एयरलाइंस कंपनियों की माली हालात मानी जा रही है. ईंधन की कीमतें बढ़ने, रुपए के कमजोर होने और विमानन कंपनियों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा तेज होने के कारण इन कंपनियों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है. घरेलू विमान सेवा में इंडिगो, जेट एयरवेज और स्पाइस जेट इन तीनों को मिलाकर हिस्सेदारी 70 फीसदी के करीब है और इन तीनों को मिलाकर इस साल 2,600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

इससे एक महीने पहले एयरलाइंस कंपनियों ने घाटे से उबरने के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था और अतिरिक्त सामान ले जाने का चार्ज भी बढ़ाया था. वेब चेक-इन में लगने वाले चार्ज में लास्ट पंक्ति के बीच वाले सीट के लिए पैसेंजर को 100 रुपए अतिरिक्त देने होंगे और इमरजेंसी गेट के पास वाले सीट के लिए 600 रुपए देने होंगे. इंडिगो डमेस्टिक मार्केट की बेताज बादशाह है और इसका मार्केट के 43 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है.

यह भी पढ़ें-

नहीं मिलेगी कर्ज पर कोई राहत, RBI की नीतिगत दर में मार्च तक बदलाव की संभावना नहीं: रिपोर्ट भारत-पाक रिश्तों में जुड़ा नया अध्याय, गुरदासपुर में करतारपुर कॉरीडोर का शिलान्यास देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget