एक्सप्लोरर

Train/Flights Schedule Today: आज कई ट्रेनें रद्द, खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स पर भी असर

देश में कोरोना की वजह से पहले ही कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं अब कोहरे, कम विजिबिलिटी और खराब मौसम का भी ट्रेनों पर असर देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: देश में ठंड का कहर जारी है. अब तापमान में जारी गिरावट के बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में कुछ दिनों के लिए शीत लहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. वहीं तापमान में गिरावट, कोहरे और खराब मौसम के कारण यातायात भी काफी प्रभावित देखने को मिल रहा है. देश में आज खराब मौसम के चलते ट्रेन और फ्लाइट्स पर भी असर देखा गया है.

देश में कोरोना की वजह से पहले से ही कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं अब कोहरे, कम विजिबिलिटी और खराब मौसम का भी ट्रेनों पर असर देखने को मिल रहा है. आज देश में 6307 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया गया है. इसके अलावा 10 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया. किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है, इसकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. इसके अलावा आज एक ट्रेन को रिशिड्यूल किया गया है और 9 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. जिन ट्रेनों को रिशिड्यूल और डायवर्ट किया गया है, उनकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

इसके अलावा खराब मौसम के कारण सड़क यातायात पर भी असर देखने को मिला है. देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से सड़क यातायात धीमा हो गया है. वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ धाम तीन फीट तक बर्फ से ढका हुआ है. सभी पैदल मार्ग बंद हैं. शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बाबा केदार के कपाट बंद होने के बाद से ही लगातार बर्फबारी हो रही है.

फ्लाइट्स पर भी असर

दूसरी तरफ श्रीनगर-जम्मू हाईवे भी रामबन के पास पुल टूटने से अगले और पांच दिन के लिए बंद हो चुका है. सड़क बंद होने से घाटी में जरूरी चीजों की किल्लत हो रही है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जम्मू-डोडा-किश्तवाड़, जम्मू-रामबन, गूल सांगनदन, मागेरकोट-बनिहाल और बनिहाल-काजीगुंड खंड स्थानीय यातायात के लिए खुले हुए हैं. वहीं खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है. विमान कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली, बागडोगरा, विजयवाड़ा की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपने फ्लाइट का स्टेटस जांच कर लें.

यह भी पढ़ें: हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल के दौरान हरिद्वार में हुआ दर्दनाक हादसा, चार लोगों की हुई मौत साल 1901 के बाद से आठवां सबसे ज्यादा गर्म साल रहा 2020- मौसम विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget