एक्सप्लोरर

गोवा के कलंगुट बीच पर पलटी टूरिस्ट बोट, 1 शख्स की मौत

Goa Boat Incidence: 25 दिसंबर, 2024 को उत्तरी गोवा के कलंगुट बीच पर एक पर्यटक नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए.

Goa Boat Incident: उत्तरी गोवा के कलंगुट बीच पर इंजन खराब होने की वजह से बुधवार (25 दिसंबर, 2024) को एक टूरिस्ट बोट पलट गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए. ये जानकारी पुलिस ने दी. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लाइफगार्ड के प्रभारी संजय यादव ने बताया, "कलंगुट बीच पर एक नाव पलट गई. हमने इस घटना में 13 लोगों को बचाया. हमें लोगों की सही संख्या नहीं पता, लेकिन नाव के नीचे फंसे एक ही परिवार के करीब 6 लोगों की हालत गंभीर है. हमें घटना का कारण नहीं पता. उन 6 लोगों में से एक की मौत हो गई है." फिलहाल पुलिस ने डूबने से हुई अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है. 

बोट में महाराष्ट्र के 13 लोगों का एक परिवार भी था सवार 

यह घटना बुधवार दोपहर के आसपास हुई, जिसमें कलंगुट बीच पर लाइफगार्ड एजेंसी दृष्टि मरीन लाइफसेवर्स की ओर से 20 से अधिक टूरिस्टों को बचाया गया. नाव पलटने के समय उसमें सवार यात्रियों की उम्र 6 से 65 साल के बीच थी. इसमें महाराष्ट्र के खेड़ का 13 लोगों का एक परिवार भी शामिल था. नाव में 20 से अधिक यात्री सवार थे. नाव किनारे से करीब 60 मीटर दूर पलट गई, जिससे सभी लोग समुद्र की लहरों में फंस गए. 

बच्चों और महिलाओं को बचाया गया

20 यात्रियों में से 6 और 7 साल की उम्र के दो बच्चों, 25 और 55 साल की उम्र की दो महिलाओं को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिससे इन लोगों को बचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. 54 साल का एक शख्स समुद्र में तैरता हुआ पाया गया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दृष्टि मरीन के कुल 18 जीवनरक्षकों ने यात्रियों को बचाने में मदद की और उन्हें सुरक्षित किनारे पर पहुंचाया. 

ये भी पढ़ें: 12 लोगों की क्षमता वाली नाव से कैप्टन अनमोल ने बचाई 56 लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget