एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

दो दिवसीय यात्रा पर आए जापान के पीएम शिंजो आबे का अहमदाबाद में जोरदार स्वागत हुआ. शिंजो आबे को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद उनका स्वागत किया. 8 किलोमीटर के रोड शो में जापान के पीएम और उनकी पत्नी इंडियन ड्रेस में नजर आए. पहले शिंजो आबे साबरमती आश्रम गए. इसके बाद पीएम मोदी और आबे विश्वप्रसिद्ध सीदी सैय्यद मस्जिद गए. कल पीएम मोदी और शिंजो आबे अहमदाबाद के साबरमती मैदान में बुलेट ट्रेन परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. https://goo.gl/qceyCK

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बड़ी बाजी मारी है. एनएसयूआई ने चार साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया. इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी एनएसयूआई को ही जीत मिली. जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की. पिछले साल एनएसयूआई सिर्फ संयुक्त सचिव पद पर ही जीती थी. https://goo.gl/SGaFva

गुरुग्राम के प्रद्युम्न हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रद्युम्न के शरीर पर यौन शोषण का कोई निशान नहीं था. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया प्रद्युम्न के गले पर धारदार हथियार से दो बार हमला किया गया था. पहला जख्म ज्यादा गंभीर नहीं था, लेकिन दूसरा जख्म जानलेवा था. ज्यादा खून बहने की वजह से प्रद्युम्न की मौत हुई. वहीं दूसरी ओर रायन स्कूल के मालिक पिंटो परिवार को एक और दिन की राहत मिली है. पिंटो परिवार की गिरफ्तारी पर कल तक के लिए रोक लगा दी गयी है. अग्रिम जमानत अर्जी पर अभी फैसला नहीं हुआ है. https://goo.gl/e9R53P

भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को बड़ा झटका लगा है. दाऊद की करीब चार हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई. दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है. ब्रिटेन की सरकार ने आर्थिक पाबंदियों की अपनी लिस्ट में दाऊद इब्राहिम की करोड़ों की संपत्तियों को शामिल किया था. इस लिस्ट का मतलब ये है कि लंदन में दाऊद ने जो करोड़ों के होटल, मॉल और घर खरीदे थे वो अब उसके हाथ से निकल जाएंगे. https://goo.gl/Y3cnZN

एप्पल ने एक इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन आईफोन-8, आईफोन-8 प्लस और आईफोन-एक्स लॉन्च किए. आईफोन-एक्स कंपनी के दस साल पूरे होने के मौके पर लॉन्च किया गया है. इस स्पेशल स्मार्टफोन में फेशियल आईडी. एड टु एज स्क्रीन दी गयी है. ये फोन वायरलेस चार्जिंग से लैस है और इसके स्क्रीन पर कोई होम बटन नहीं है. आईफोन-8 और आईफोन 8 प्लस का बेस प्राइस 64 हजार से शुरू होगा. 29 सितंबर से भारत में एप्पल 8 और 8 प्लस की बिक्री शुरू होगी. जबकि आईफोन-एक्स दुनियाभर के बाजारों में 27 अक्टूबर से बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और तीन नवंबर से इसकी शिपिंग शुरु होगी. https://goo.gl/XSHMZD अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget