बड़ी खबरें: महाराष्ट्र-हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, पीएम ने दोनों राज्यों को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता का धन्यवाद दिया. तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा.

1. महाराष्ट्र में फिर से बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रही है. 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 159 सीटें मिलीं. वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 100 और अन्य के हिस्से 29 सीटें आई हैं. नतीजों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता को धन्यवाद दिया. वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना सीएम पद के लिए 50-50 के फॉर्मूले पर नहीं झुकेगी. https://bit.ly/2p9zfzO
2. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला. 40 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो वहीं कांग्रेस ने 31 सीटों के साथ जबरदस्त वापसी की है. इस चुनाव में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में उभरे हैं. जेजेपी के खाते में 10 सीटें आई हैं तो वहीं 9 पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया. https://bit.ly/33VBeX7
3. महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों राज्य की जनता का धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सभी को साथ लेकर चलती है. पीएम कहा कि पांच साल पहले दोनों राज्यों के सीएम को मंत्री पद का अनुभव नहीं था लेकिन अब दोनों दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं. https://bit.ly/2PfW2EQ
4. दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. आनंद शर्मा ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व को जमीनी हकीकत नहीं पता थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने असल मुद्दों के बजाए दूसरे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जिसे जनता ने नकार दिया. https://bit.ly/33X38SB
5. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी समर में कई दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा. हरियाणा में खट्टर सरकार के छह मंत्री चुनाव हार गए. वहीं महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार में मंत्री रहीं पंकजा मुंडे अपने चचरे भाई धनंजय मुंडे से चुनाव हार गयीं. https://bit.ly/2Jkn2PL
Source: IOCL

























