एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी ने एससी-एसटी कानून, ओबीसी आयोग, महिला सुरक्षा, किसान, गरीबी, कश्मीर और अर्थव्यवस्था आदि का जिक्र किया. पीएम मोदी ने देश को 'रिफॉर्म-परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' की तर्ज पर 'फॉर ऑल' का नारा दिया.https://bit.ly/2nHlF2i
2. मुजफ्फरपुर के बाद अब बिहार के हाजीपुर के शेल्टर होम में बच्चियों में साथ छेड़खानी और मारपीट के आरोप में हाजीपुर के जिला परियोजना प्रबंधक मनमोहन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. शेल्टर होम की प्रबंधक समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यहां रहने वाली लड़कियों ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था.https://bit.ly/2wb472t
3. पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने 15 अगस्त के दिन आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस जन्म में तो इस्तीफा स्वीकार नहीं करुंगा.https://bit.ly/2MO6qj3
4. लगातार भारी बारिश से केरल में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है. कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में पानी घुस जाने के कारण यहां विमानों का परिचालन शनिवार तक बंद कर दिया गया है. राज्य के कई हिस्सों में ट्रेन सेवा ठप्प हो चुकी है. https://bit.ly/2nDyhHJ
5. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. अक्षय कुमार की 'गोल्ड' आजादी के बाद देश को मिले पहले गोल्ड मेडल की कहानी दिखाती है.https://bit.ly/2MhO1ij वहीं, जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'सत्यमेव जयते' एक्शन और मारधाड़े से भरपूर है. https://bit.ly/2KQVBeg
अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.





















