एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. राम मंदिर मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस से पूछा कि 2019 में सुन्नी वक्फ बोर्ड चुनाव लड़ेगा या कांग्रेस? क्या आप चुनाव के लिए राम मंदिर को लटकाना चाहते हो? सिब्बल ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी को देश की नहीं मंदिर की चिंता है, उनके कहने से मंदिर नहीं बनेगा. दरअसल कपिल सिब्बल समेत तीन वकीलों ने कल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई जुलाई साल 2019 के बाद करने की मांग की. सुप्रीम कोर्ट में सिब्बल के दिये बयान को सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पहले निजी बताया फिर पलट गया.  http://bit.ly/2kqPSEo 2. गुजरात चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले सट्टा बाजार गुजरात में बीजेपी की जीत की संभावना जता रहा है. लेकिन इस बार बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलेगी. सट्टा बाजार ने बीजेपी को 101 से 103 सीटें दी जबकि कांग्रेस को 71 से 73 सीट मिलने अनुमान जताया.http://bit.ly/2zSkktU 3. रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. नीतिगत ब्याज दर वो दर है जिसपर रिजर्व बैंक बहुत ही थोड़े समय के लिए बैंकों को कर्ज मुहैया कराता है. समिति का अनुमान है कि खुदरा महंगाई दर में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है और ये 4.3 से 4.7 फीसदी के बीच रह सकती है. महंगाई दर के अनुमान में बढ़ोतरी की बड़ी वजह केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आवास भत्ते में की गयी बढ़ोतरी है. http://bit.ly/2AxveIH 4. डेबिट कार्ड से 1000 रुपये तक की खरीदारी महंगी पड़ सकती है जबकि उससे ज्यादा का लेन-देन सस्ता हो सकता है. क्योंकि रिजर्व बैंक ने डेबिट कार्ड पर पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआऱ की नई व्यवस्था का ऐलान किया है. नई व्यवस्था अगले साल पहली जनवरी से लागू होगी. एमडीआर को दूसरे शब्दों में ट्रांजैक्शन फीस भी कहते हैं. http://bit.ly/2ABtuwf 5. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक विराट और अनुष्का की शादी इटली में 9 से 11 दिसंबर के बीच में हो सकती है. हालांकि शादी की खबरों का अनुष्का के पीआरओ ने खंडन किया.http://bit.ly/2nzO9Of इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और महेन्द्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक के बाद इस बात पर मुहर लग गई कि धोनी अपनी पहली टीम सीएसके में लौटेंगे. http://bit.ly/2ABUGuM अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget