एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. * कांग्रेस से अखिलेश यादव की बातचीत चल रही है लेकिन कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है*. देर सवेर बात बन जाएगी लेकिन पश्चिमी यूपी में ताकतवर माने जाने वाले जाट नेता अजीत सिंह की पार्टी से अखिलेश तालमेल को तैयार नहीं हैं. अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी 25 से 30 सीटों की मांग कर रही है. *अखिलेश को डर है कि आरएलडी से गठबंधन करने की वजह से मुस्लिम वोटों के खिसकने का खतरा है*. http://bit.ly/2jyu872 2. *सिद्धू की डिप्टी सीएम की दावेदारी पर पंजाब कांग्रेस में विवाद हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा ने कहा कि अभी आए और अभी सीएम या डिप्टी सीएम कैसे बन जाएंगे* . बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी सीट से आज अपना पर्चा भरा. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ट्रैक्टर पर सवार होकर अपना पर्चा भरने पहुंचे थे, मान ने फजिल्का के जलालाबाद से अपना पर्चा भरा. http://bit.ly/2jyvsH7 3. *आज सुबह खबरें बनीं कि एनडी तिवारी अमित शाह से मिलकर बीजेपी में शामिल हो गए लेकिन कुछ देर बाद खबर आई कि ये मुलाकात मिलन के लिए नहीं बल्कि बधाई देने के लिए थी*. क्या विवादों से बचने के लिए बीजेपी ने एनडी तिवारी को साथ लेने से इनकार किया? http://bit.ly/2jKaWRD 4. *सुपरस्टार सलमान खान के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आर्म्स एक्ट मामले में सलमान खान को कोर्ट ने बरी कर दिया है* . जोधपुर की अदालत ने 18 साल पुराने अवैध हथियार केस में बरी किया. बरी होने के बाद सलमान खान ने ट्वीट में लिखा, ‘दुआओँ और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ http://bit.ly/2iQn59a 5. *आपका भरोसेमंद चैनल ABP न्यूज़ आज से नए रंग-रुप और नए अंदाज़ में है. नए बदलाव में जहां चैनल का स्क्रीन रंग बदला है तो वहीं कंटेंट पेश करने के नए तरीके भी अपनाए गए हैं. आपसे सीधे जुड़ने की नई कोशिश के साथ प्राइम टाइम बैंड के रात 10 बजे के शो में बड़ा बदलाव किया गया है* . अब रात 10 बजे ‘घंटी बजाओ’ शो पेश होगा. जहां आपकी बात, आपके मुद्दे, आपके सरोकार आपके ही जरिए रखे जाएंगे. इस शो के जरिए दर्शक जहां टीवी से सीधी जुड़ सकेंगे तो वहीं राजनीति के अहम मुद्दे को जनता से सीधे जोड़कर उसका विश्लेषण भी पेश किया जाएगा. http://bit.ly/2jnxXtP *दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ टेक्स्ट में ही नहीं, बदलते वक़्त के साथ आप दर्शकों और पाठकों के लिए पेश है विशेष ऑडियो न्यूज़ बुलेटिन. इस लिंक को क्लिक करें और 2 मिनट में सुनें दुनियाभर की ताज़ा ख़बरें* http://bit.ly/2iBe19r अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget