एबीपी न्यूज़ Top 5: इस्तीफे पर दो-तीन दिन में जवाब देंगे शरद पवार, शाइस्ता के करीबी से आज पूछताछ, पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
ABP News पर पढ़िए 3 मई 2023 सुबह की 5 बड़ी खबरें, देश-विदेश की ब्रेकिंग खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स पाएं एक क्लिक में एक साथ.

Shaista Parveen Absconding: लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के बेहद करीबी से आज होंगे सवाल-जवाब, पुलिस रिमांड में है शौलत हनीफ
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के वकील और लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के करीबी शौलत हनीफ से बुधवार (3 मई) को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस रिमांड पर है. उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस वकील शौलत हनीफ से कई अनसुलझे सवालों के जवाब मांगेगी. Read More
Sharad Pawar Resign: महाराष्ट्र में फिर पलटेगी रोटी! शरद पवार ने अजित से क्यों कहा- 'इस्तीफे पर दोबारा सोचने के लिए चाहिए 2-3 दिन'
Sharad Pawar Resignation: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार के इस्तीफे के एलान के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत में उबाल आ गया है. इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि हम सब शरद पवार से मिले और कार्यकर्ताओं की मांग पर ध्यान देने की गुजारिश की. अजित ने कहा कि शरद पवार ने इस मामले में फैसला लेने और सोचने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है. Read More
'...वरना कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा', कांग्रेस के कर्नाटक के चुनावी घोषणापत्र पर भड़का बजरंग दल, घरों के बाहर लगाए चेतावनी भरे पोस्टर
Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है. इसी के चलते बजरंग दल के नेताओं ने अपने घरों के बाहर कांग्रेस के लिए चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं. इस तरह के पोस्टर चिकमंगलुरु जिले के कई घरों में देखे गए, जिनके भवन के ऊपर बजरंग दल का झंडा लगा हुआ था. पोस्टर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी कि वे 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए इन घरों में एंट्री न करें. Read More
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के पीछे साउथ कनेक्शन, के कविता का भी नाम, पढ़ें ईडी की चार्जशीट की अहम बातें
Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले की प्रवर्तन निदेशालय बीते साल से जांच कर रहा है. उसकी जांच ने अब तक दिल्ली की आम आदमी पार्टी समेत दक्षिण के कई शीर्ष नेताओं के इस कथित घोटाले में हाथ रंगे होना बताया है. हाल ही में कोर्ट में दर्ज की गई एफआईआर में ईडी ने आप नेता राघव चढ्ढा समेत बीआरआस नेताओं, वाईएसआर कांग्रेस के सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी समेत साऊथ के कई बड़े व्यापारियों का जिक्र किया है. Read More
Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए
Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में बुधवार (3 मई) को 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप पापुआ न्यू गिनी के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अंबुंती में आया. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित अंबुंती से 16 किमी दूर था. भूकंप की गहराई जमीन के 112 किमी नीचे थी, हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. Read More






















