एक्सप्लोरर

'...वरना कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा', कांग्रेस के कर्नाटक के चुनावी घोषणापत्र पर भड़का बजरंग दल, घरों के बाहर लगाए चेतावनी भरे पोस्टर

Congress Vs Bajrang Dal: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है. अब मतदान से महज कुछ दिन पहले ही बजंरग दल और कांग्रेस के बीच ठन गई है.

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है. इसी के चलते बजरंग दल के नेताओं ने अपने घरों के बाहर कांग्रेस के लिए चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं. इस तरह के पोस्टर चिकमंगलुरु जिले के कई घरों में देखे गए, जिनके भवन के ऊपर बजरंग दल का झंडा लगा हुआ था. पोस्टर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई थी कि वे 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने के लिए इन घरों में एंट्री न करें.

पोस्टर पर लिखा है, "यह बजरंग दल के कार्यकर्ता का घर है. कोई भी कांग्रेसी वोट मांगने के लिए अंदर न आए. इसके बावजूद अगर आप घुसने की कोशिश करेंगे तो कुत्तों को बाहर निकाल दिया जाएगा." अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा था कि पार्टी सत्ता में आने के बाद बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस ने क्या कहा था?

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया था कि बजरंग दल समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. पार्टी का कहना था कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई या अन्य जैसे व्यक्तियों और संगठनों को इसका उल्लंघन नहीं करने देना चाहिए. वे बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं. कांग्रेस इनपर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार एक्शन लेगी. 

BJP ने बताया भगवान हनुमान का 'अपमान' 

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा भगवान हनुमान का 'अपमान' और प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को 'बचाने' की कोशिश है. यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के वादे के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास और सोच कर्नाटक के लोगों को कभी नहीं भूलनी चाहिए. कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकियों के तुष्टिकरण का रहा है जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनकर कांग्रेस के शीर्ष नेता की आंखों में आंसू आ गए थे.

ये भी पढ़ें: 

Sharad Pawar Resigns: '15 दिन में दो बड़े राजनीतिक भूचाल', सुप्रिया सुले की भविष्यवाणी के बाद शरद पवार का इस्तीफा, अब दिल्ली में क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget