एक्सप्लोरर

Papua New Guinea Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में बुधवार (3 मई) को  5.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके पापुआ न्यू गिनी के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में मौजूद अंबुंती में महसूस किए गए हैं.

Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में बुधवार (3 मई) को 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप पापुआ न्यू गिनी के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अंबुंती में आया. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित अंबुंती से 16 किमी दूर था. भूकंप की गहराई जमीन के 112 किमी नीचे थी, हालांकि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

इससे पहले भी पापुआ न्यू गिनी में 3 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गई थी. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की गहराई धरती के नीचे 38.2 किमी दर्ज की गई थी.  

पापुआ न्यू गिनी में 4 महीने में भूकंप के झटके
पापुआ न्यू गिनी ओशिनिया का एक देश है.  यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. पापुआ न्यू गिनी को भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. यहां मार्च के महीने में भी दो बार भूकंप आया था. पापुआ न्यू गिनी में 1 मार्च और 14 मार्च को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. पिछले महीने अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में भी झटके महसूस किए गए थे.

वहीं फरवरी के महीने में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस हिसाब से पापुआ न्यू गिनी में फरवरी से लेकर मई के महीने तक कुल 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके है. 

क्यों महसूस होते है भूकंप के झटके
भू-विज्ञान के मुताबिक पूरी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. जब भी ये प्लेटें टकराती हैं तो एक ऊर्जा निकलती है. इस ऊर्जा  को ही भूकंप कहा जाता है. वहीं, जिस जगह पर चट्टानें टूटती हैं या टकराती हैं, उसे भूकंप का केंद्र या हाइपोसेंटर या फोकस कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें:Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप से कांपी धरती, 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget