एक्सप्लोरर

टूलकिट मामला: रायपुर पुलिस के सामने 26 मई को पेश होंगे संबित पात्रा, पूर्व सीएम रमन सिंह से पूछताछ के लिए भी नोटिस जारी

संबित पात्रा इस मामले में रविवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. पात्रा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थता जताई.

रायपुर: कथित फर्जी टूलकिट मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रायपुर पुलिस के सामने बुधवार को पेश होंगे. सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन, रायपुर ने यह जानकारी दी है. इससे पहले संबित पात्रा इस मामले में रविवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. पात्रा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थता जताई.

पात्रा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पात्रा को रविवार चार बजे व्यक्तिगत तौर पर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के लिए नोटिस भेजा था. वहीं अब पात्रा 26 मई को पुलिस के सामने पेश होंगे.

सिविल लाइंस पुलिस थाने के प्रभारी आर के मिश्रा ने कहा, 'पात्रा पुलिस के जांच अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए. उनके वकील के मुताबिक वह किसी निजी काम में व्यस्त थे. उन्होंने पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है.'

रमन सिंह को भेजा गया नोटिस 
सिविल लाइन्स थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का नोटिस रमन सिंह को भी भेजकर उनसे सोमवार को साढ़े 12 बजे अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके.

एनएसयूआई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला 
बता दें कि इस मामले में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर 19 मई को रायपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गयी थी. एनएसयूआई का आरोप है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget