एक्सप्लोरर

दिल्ली में टमाटर की कीमतों ने दी लोगों को टेंशन, रेट 80 के पार

टमाटर के दाम में इस असामान्य उछाल का कारण कम सप्लाई को माना जा रहा है. व्यापारियों का कहना है कि टमाटर उत्पादक क्षेत्रों से आवक कम हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट में दिल्ली वालों को अब टमाटर के दाम भी टेंशन देने लगे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर के खुदरा दाम आसमान छू रहे हैं. यहां टमाटर के दाम के 80 से 85 रुपये प्रति किलाग्राम तक पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि सप्लाई कम होने की वजह से टमाटर की कीमतों में इतनी बड़ी उछाल देखने को मिल रही है.

असंगठित बाजार में आज टमाटर 80-85 रुपये प्रति किलो तक बिके. हालांकि, क्वॉलिटी और एरिया के आधार पर कीमतों में थोड़ा अंतर भी देखा गया. बात सरकारी आंकड़ों की करें तो दिल्ली में टमाटर के दाम 60 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. एशिया के सबसे बड़े सब्जी बाजार यानी आजादपुर मंडी में आज टमाटर का भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.

को​रोना वायरस महामारी के चलते ​दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस बार  टमाटर की खेती कम मात्रा में हुई है, जिसकी वजह से भी कीमतें बढ़ने के आसार हैं. फसलों पर बारिश का भी असर पड़ा है. जानकारों का कहना है कि लॉकडाउन में किसानों को 1 से 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक टमाटर बेचना पड़ा था.

दिल्ली के प्राइवेट ट्रेडर्स का कहना है कि टमाटर उत्पादक क्षेत्रों से आवक कम हुई है. जून के बाद से टमाटर की मामूली तेजी ही रही है. हालांकि कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि आने वाले 15 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

अधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो भारत में 19.73 मिलियन टमाटर की सालाना खपत होती है ज​बकि कुल उत्पादन ही 11.51 मिलियन टन का है.

यह भी पढ़ें:

मारपीट मामला: फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में 'राज्य प्रायोजित आतंक' की स्थिति, मिनट में रिहा हो गए आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget