एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: क्यों बढ़े हुए हैं टमाटर के भाव? कर्नाटक के कोलार से जानें इसकी पड़ताल

Tomato Price: टमाटर के दाम में अचानक से उछाल देखने को मिल रहा है. हाल ही के दिनों में 10 से 15 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 80 से 100 तक बिक रहा है.

Tomato Prices Increased: उत्तर भारत में टमाटर के दाम में अचानक उछाल आ गया है. टमाटर का दाम बढ़ना सबसे चौंकाने वाला है. हाल ही के दिनों में टमाटर 10 से 15 रुपये तक बिक रहा था. वह अब 80 से 100 और कुछ राज्यों में तो 120 के पर पहुंच गया ह. देसी टमाटर 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है. ऐसे में सवाल ये कि आखिर टमाटर इतना महंगा क्यों हो गया है. इसकी पड़ताल करने के लिए एबीपी न्यूज़ कर्नाटक के कोलार पहुंचा. कोलार टमाटर के लिए जाना जाता है और देश भर में अधिकतर टमाटर कोलार से ही जाते हैं. या ये कहे कि नासिक और कोलार तो ऐसे हब है जो देश में टमाटर की जरूरत को पूरा करते हैं. ऐसे में क्या कारण है कि सोने की खान के लिए मशहूर कोलार ने इन दिनों टमाटर सोने के भाव बिक रहा है?

टमाटर की खेती करने वाले महेश का कहना है कि अमूमन अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से यहां बारिश नहीं होती. जब नासिक की उपज पूरी होती है तो यहां टमाटर उगने शुरू होते हैं. ऐसे में इस बार भी बड़ी उम्मीद के साथ किसानों ने अपने खेतों में टमाटर उगाए. लेकिन दक्षिण भारत में हाल ही के दिनों ने हुई भारी बारिश के उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और कुछ इस तरह टमाटर को बर्बाद कर दिया. चारों तरफ जमीन पर गिरे ये टमाटर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बारिश ने किस कदर किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है. 

कई बार तो सही कीमत नहीं मिलने के कारण हताश किसान अपनी उपज को सड़कों पर फेंकने को मजबूर हो जाते हैं. कभी 2 रुपए प्रति किलो भी कोई न खरीदने वाले टमाटर आज आम आदमी की थाली से मानो गायब है. वहीं अब खरीददार इसे 100 रुपए प्रति किलो खरीद रहे हैं.

किसान महेश का कहना है कि किसानों को प्रति किलो 50 मिलते हैं और पाशा मंडी से 100 रुपए प्रति किलो में खरीद रहे हैं. तो जाहिर सी बात है कि एक बड़ी रकम बीच में बिचौलिए ले जा रहे हैं. इसके अलावा टमाटर मुहैया करने वाले कोलार में ही यदि यह दाम 100 प्रति किलो के खरीदे जा रहे है तो साफ है कि ट्रांसपोर्टेशन के साथ जब यह अलग-अलग राज्यों में पहुंचते हैं तो दाम इनके प्रति किलो 120-130 के पार पहुंच रहे हैं. 

A ग्रेड के टमाटर की एक पेटी जिसमे 15 किलों आते है उसका दाम 1000 से लेकर 1500 रुपये तक है. प्रति किलो किसान 50-60 में रुपए बेच रहे हैं. जो कि उत्तर भारत तक पहुंचते-पहुंचते ₹120 प्रति किलो हो रहे हैं. वहीं इससे कम B ग्रेड वाले टमाटर प्रति पंद्रह किलो बॉक्स के 800 रुपए और C ग्रेड के प्रति पंद्रह किलो बॉक्स के 600 में बिक रहे हैं.

दरअसल, किसान अपनी उपज यानी टमाटर को मंडी तक पहुंचाते हैं. मंडी में इन टमाटरों की बोली लगती है और अलग-अलग राज्यों से आने वाले व्यापारी अपनी बोली लगाकर इन टमाटरों को खरीदते हैं. जिसका कुछ कमीशन बिचौलिए लेते हैं.  बाकी का खर्चा ट्रांसपोर्टेशन के लिए लग जाता है. यही कारण है कि किसानों से ₹50 प्रति किलो वाला टमाटर बिचौलियों की कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन चार्जर्स के साथ ₹100 से ₹120 प्रति किलो हो जाता है.

ABP C-Voter 2022 Election Snap Poll: यूपी में बनेगी किसकी सरकार, कौन हैं सीएम पद की पहली पसंद? जानें- लोगों की राय

Madhya Pradesh के स्वास्थ्य मंत्री का बयान- प्रदेश में न आए कोरोना की कोई लहर इसके लिए हर दिन भगवान से करता हूं प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget