एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics: ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात, जानिए किसको क्या मिलेगा

Tokyo Olympics: इनाम और तारीफों का ये सिलसिला ओलंपिक के साथ ही खत्म नहीं होगा. जरुरत है कि ये लगातार चलता रहे तभी ओलंपिक में हिंदुस्तान की तकदीर सुनहरी होगी.

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक्स में देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात हो रही है. हर ओलंपिक में बधाईयों की बंधनवार तो बंधती ही है, लेकिन अगर खिलाड़ियों के पसीने को गोल्ड में तब्दील करना है तो बताना होगा कि वो मेहनत पर ध्यान दें, बाकी जरुरतों का हिसाब देश रखेगा. जानिए ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से क्या क्या मिलेगा.

रवि दहिया

रवि दहिया पर सिल्वर जीतने के बाद इनामों की बारिश शुरू हो गई है. हरियाणा सरकार ने उनको चार करोड़ रुपए कैश, क्लास वन अधिकारी बनाने और प्लॉट पर 50 फीसदी छूट देने का एलान किया है.

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2015 में ओलंपिक पदक जीतने पर इनामों को लेकर नई योजना लागू की थी. इस योजना के मुताबिक, रवि दहिया को सिल्वर जीतने पर 50 लाख रुपए मिलेंगे.

मीराबाई चानू

इसी तरह ओलंपिक में महिला वेटलिफ्टिंग में देश को एक और सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू को भी मणिपुर सरकार ने कई इनामों से नवाजा है. मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने ASP बना दिया है. इसके अलावा उन्हें 1 करोड़ रुपए कैश दिए जाएंगे. केंद्र सरकार की ओर से चानू को 50 लाख रुपए मिलेंगे.

पीवी सिंधू

ब्रॉन्ज जीतकर बैडमिंटन में देश को लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक दिलाने वाली पीवी सिंधू पर भी इनामों की बारिश हो रही है. आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंधु को 30 लाख कैश देने का ऐलान किया है, जबकि भारतीय ओलंपिक संघ ने 25 लाख देने की घोषणा की है. केंद्र सरकार से भी ब्रॉन्ज जीतने पर सिंधु को 30 लाख रुपए मिलेंगे.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय पुरुषों ने हॉकी में 1980 के बाद देश को पहला मेडल दिलाया. अब हरियाणा, पंजाब और रेलवे ने हॉकी खिलाड़ियों पर इनाम की बरसात कर दी है. पंजाब सरकार ने हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने वाले हर खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए इनाम देने का एलान किया तो हरियाणा ने हर खिलाड़ी के लिए ढाई-ढाई करोड़ देने की घोषणा की है.

ब्रॉन्ज जीतने वाले अपने हर खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए देगा रेलवे

हरियाणा ब्रॉन्ज जीते अपने राज्य के हर खिलाड़ी को खेल विभाग में नौकरी और कंसेशनल रेट पर प्लॉट देने का भी एलान किया है. वहीं रेलवे ने ब्रॉन्ज जीतने वाले अपने हर खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए देने का एलान किया है.

उम्मीद है कि इनाम और तारीफों का ये सिलसिला ओलंपिक के साथ ही खत्म नहीं होगा. जरुरत है कि ये लगातार चलता रहे तभी ओलंपिक में हिंदुस्तान की तकदीर सुनहरी होगी.

यह भी पढ़ें-

Tokyo Olympics: कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से हारी महिला हॉकी टीम, पीएम मोदी बोले- न्यू इंडिया की इस टीम पर गर्व है

इनाम की बारिश: रवि दहिया को हरियाणा सरकार देगी 4 करोड़ रुपए, पहलवान के गांव में बनेगा रेसलिंग इंडोर स्टेडियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget