एक्सप्लोरर

आज के दिन ही यहां आया था भूकंप, मचाई थी भारी तबाही, 3,000 लोगों की हो गई थी मौत

18 April History: 18 अप्रैल को इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें 1906 में सैन फ्रांसिस्को में आए भूकंप और 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला शामिल हैं.

History Today 18 April: इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैल एक ऐसी तारीख है, जो भयावह आपदाओं और ऐतिहासिक घटनाओं की गवाह रही है. इस दिन दुनिया ने भूकंप की ऐसी तबाही देखी, जिसे आज भी याद किया जाता है. 18 अप्रैल 1906 की सुबह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में धरती हिली और तबाही मच गई. सुबह करीब 5 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता करीब 8.0 आंकी गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन के हिलते ही करीब 10,000 शेरों की दहाड़ जैसी आवाज सुनाई दी.

भूकंप की वजह से केबल कारें रुक गईं, सिटी हॉल ढह गया और पैलेस होटल की कांच की छत टूटकर नीचे कंट्री यार्ड में बिखर गई. इसके तुरंत बाद शहर के कई हिस्सों में आग भड़क उठी. मोंटगोमरी स्ट्रीट से शुरू हुई यह आग धीरे-धीरे रूसी पहाड़ी, चाइनाटाउन, नॉर्थ बीच और टेलीग्राफ हिल तक फैल गई. आग पर काबू पाने में चार दिन लगे.

आपदा में लगभग 3,000 लोगों की हुई मौत

इस आपदा में लगभग 3,000 लोगों की मौत हुई और करीब 28,000 इमारतें ध्वस्त हो गईं. इस हादसे में कुल क्षति का आकलन 350 मिलियन डॉलर किया गया, जिससे यह अमेरिका के इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक बन गई.

आज के दिन ही साल 1983 में आत्मघाती हमला

आज ही के दिन 1983 में लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर एक आत्मघाती हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया. यहां विस्फोटकों से भरी एक वैन दूतावास के बाहर आकर फटी, जिससे 63 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में 17 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. यह हमला उस समय के मध्य-पूर्व में अमेरिका की भूमिका को लेकर बढ़ते विरोध का एक भयानक प्रतीक बन गया.

18 अप्रैल 1956 को इस एक्ट्रेस ने की शादी

18 अप्रैल 1956 को हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेस केली ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहकर मोनाको के प्रिंस रेनियर III से शादी की. इस शाही विवाह के बाद वह 'प्रिंसेस ग्रेस ऑफ मोनाको' के नाम से जानी जाने लगीं. यह शादी न सिर्फ मोनाको के इतिहास में, बल्कि फिल्मी दुनिया में भी एक यादगार घटना बन गई.

ये भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना हुए राज्यपाल, महिला आयोग की अध्यक्ष मालदा पहुंचीं, जानें अब तक क्या एक्शन हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget