एक्सप्लोरर

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रावाना हुए राहुल गांधी, टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवाल

कुछ महीने पहले कांग्रेस यह आरोप लगाया था कि आवेदन देने के बाद भी केंद्र सरकार ने गांधी की यात्रा की इजाजत नहीं दी. इस पर जून में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि राहुल गांधी की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हो गए. राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा एक सितंबर से शुरू होगी. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी चीन के रास्ते से मानसरोवर जा सकते हैं. इस बीच बीजेपी ने राहुल गांधी चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के समय विमान में तकनीकी खराबी की घटना के बाद राहुल गांधी ने यात्रा पर जाने की घोषणा की थी. राहुल गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी.

अप्रैल महीने में कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद विमान की हुबली में इंमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. कांग्रेस ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए हुबली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी. कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से भी की थी. डीजीसीए की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया था.

इस घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' में गांधी ने कहा था, ‘‘मैं दो-तीन दिन पहले कर्नाटक जा रहा था, मैं विमान में सवार था. विमान अचानक आठ हजार फुट नीचे आ गया. मैं अंदर से हिल गया और लगा कि अब गाड़ी गई. तभी मुझे कैलाश मानसरोवर की याद आई. अब मैं आप लोगों से 10 -15 दिन के लिए छुट्टी चाहता हूं ताकि कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकूं.’’

कुछ महीने पहले कांग्रेस यह आरोप लगाया था कि आवेदन देने के बाद भी केंद्र सरकार ने गांधी की यात्रा की इजाजत नहीं दी. इस पर जून में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि राहुल गांधी की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला. चूंकि आने वाले दिनों में चार राज्यों के चुनाव हैं, इसके बाद लोकसभा चुनाव है तो सवाल राहुल की यात्रा की टाइमिंग को लेकर उठ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भागीरथ को मिलेगी बेल? तेलंगाना HC ने जमानत अर्जी पर सुरक्षित रखा फैसला
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget