एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: TMC ने ‘भड़काऊ’ टिप्पणी के लिए आयोग को लिखा पत्र, बीजेपी नेताओं के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह बीजेपी के उन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने कूच बिहार गोलीबारी घटना पर कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी की जिसमें ‘चार निहत्थे नागरिकों की जान चली गई थी.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह बीजेपी के उन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने कूच बिहार गोलीबारी घटना पर कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी की जिसमें ‘चार निहत्थे नागरिकों की जान चली गई थी. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब को लिखे पत्र में टीएमसी ने कहा कि बीजेपी नेता दिलीप घोष सहित बीजेपी के कई नेता कूच बिहार जैसी और घटनाओं की चेतावनी देकर हिंसा भड़का रहे हैं.

शनिवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच कूच बिहार के सीतलकूची में स्थानीय लोगों के कथित हमले के बाद सीआईएसएफ जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे. आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने सीआईएसएफ जवानों से उनकी राइफलें छीनने का प्रयास किया. पहली घटना का हवाला देते हुए पत्र में कहा गया, ‘‘11 अप्रैल 2021 को बारानगर में एक रैली में दिलीप घोष ने कहा कि लोगों ने देखा है कि सीतलकूची में क्या हुआ और चेतावनी दी कि अगर किसी ने सीमा लांघी तो सीतलकूची की घटना दोहराई जाएगी. एक आधिकारिक शिकायत सीईओ को पहले ही दी जा चुकी है.’’

टीएमसी सांसदों ने लगाए गंभीर आरोप 

टीएमसी सांसदों सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में बीजेपी नेता राहुल सिन्हा और सयंतन बसु द्वारा की गई ऐसी ही टिप्पणियों का भी उल्लेख है. इसमें बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है और कहा गया है कि बीजेपी पार्टी के नेता ने झारखंड के लांगुर में एक हमले में घायल सीआईएसएफ कर्मियों की तस्वीर सीतलकूची में ली गई तस्वीर के तौर पर कथित रूप से साझा करके गलत जानकारी फैलाने’ की कोशिश की थी. ट्वीट को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी रीपोस्ट किया था. तृणमूल कांग्रेस ने मांग की कि घोष, सिन्हा और अन्य के खिलाफ ‘‘उनके विवादास्पद बयानों’’ के लिए आपराधिक कार्यवाही सहित उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें :-

चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में आज आए कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले

कोरोना का कहर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget