एक्सप्लोरर

रवनीत बिट्टू ने मुस्लिम सांसद को दिया धक्का, TMC ने लगाए आरोप, स्पीकर ओम बिरला से की कार्रवाई की मांग

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कार्रवाई की मांग की. उनका कहता है कि मंत्री ने पार्टी सांसद अबू ताहिर खान को संसद में धक्का दिया था.

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर दावा किया है कि गत बुधवार (20 अगस्त, 2025) को गृह मंत्री अमित शाह की ओर से तीन विधेयक पेश किए जाने के दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुर्शिदाबाद के पार्टी सांसद अबू ताहिर खान को धक्का दिया.

पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 21 अगस्त को लिखे पत्र में तृणमूल की लोकसभा में उपनेता शताब्दी रॉय और सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मुर्शिदाबाद के सांसद को बिना किसी उकसावे के धक्का दिया गया, जब वह सदन में आसन के निकट खड़े थे.

अपने अधिकार का कर रहे थे इस्तेमाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच लोकसभा में ‘संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025’, ‘संघ राज्य क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश किए थे. बाद में उनके प्रस्ताव पर सदन ने तीनों विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति को भेजने का निर्णय लिया.

इनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किए गए और लगातार 30 दिन हिरासत में रखे गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के प्रावधान हैं. तृणमूल की दोनों सांसदों ने यह भी कहा कि वे विधेयक पेश किए जाने के दौरान विरोध करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे थे.

अबू ताहिर को दिया 'जबरदस्ती और हिंसक' धक्का

बीते बुधवार को लोकसभा में उस वक्त भारी हंगामा हुआ था, जब विधेयकों की प्रतियां फाड़ी गईं और फेंकी गईं. अपने पत्र में तृणमूल नेताओं ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में उनका कर्तव्य है कि वे जनता की आवाज उठाएं. उन्होंने सरकार पर संविधान संशोधन विधेयक लाने में सभी संसदीय नियमों और मानदंडों को दरकिनार करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि विरोध के दौरान ताहिर सदन में आसन के निकट खड़े थे, जब बिट्टू ने उन्हें 'जबरदस्ती और हिंसक' तरीके से धक्का दिया.

उन्होंने पत्र में कहा, 'इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हमारे माननीय सहयोगी अबू ताहिर आसन के किनारे खड़े थे. वह एक ऐसे सदस्य हैं, जो हाल में एक गंभीर बीमारी से गुजरे हैं, जिसके लिए उन्हें महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और यह एक ऐसा तथ्य है, जिससे हमारे अधिकतर माननीय सहयोगी, जिनमें सत्ता पक्ष के सदस्य भी शामिल हैं, अच्छी तरह परिचित हैं.'

मंत्री पर कठोर कार्रवाई का निवेदन

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू बिट्टू के पीछे खड़े थे और अपने सहयोगियों को प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसदों पर हमला करने के लिए उकसा रहे थे. तृणमूल सांसदों ने कहा, 'इस बिना उकसावे के हमले ने हमें अपनी सुरक्षा को लेकर तब तक डरा दिया, जब तक कि हमारे सहयोगी माननीय सांसद यूसुफ पठान हमारी रक्षा के लिए हमारे और आक्रामक माननीय मंत्रियों के बीच खड़े नहीं हो गए.' उन्होंने अध्यक्ष से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें:- 'संविधान संकट में और लोकतंत्र घाटे में', बोले उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget