एक्सप्लोरर

'संविधान संकट में और लोकतंत्र घाटे में', बोले उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी

इंडिया गठबंधन की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत एक संवैधानिक लोकतंत्र बना हुआ है, फिर भी यह मुश्किल में है.

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार (23 अगस्त, 2025) को कहा कि देश में ‘लोकतंत्र का अभाव’ है और संविधान चुनौतियों से घिरा हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर चुने जाने की स्थिति में वह संविधान की रक्षा और संरक्षण के लिए संकल्पित रहेंगे.

रेड्डी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी उम्मीदवारी, संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों पर बहस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उन पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाए जाने सहित कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए.

भारत के संवैधानिक लोकतंत्र पर मुश्किल

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद में गतिरोध भी आवश्यक है, लेकिन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न अंग नहीं बनने देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि पहले घाटे वाली अर्थव्यवस्था की बात होती थी, लेकिन अब ‘डेफिसिट इन डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र का अभाव) है.

रेड्डी ने कहा कि भारत एक संवैधानिक लोकतंत्र बना हुआ है, फिर भी यह मुश्किल में है. उन्होंने इस विषय पर चर्चा का स्वागत किया कि क्या वर्तमान समय में संविधान पर हमला हो रहा है? लोकतंत्र व्यक्तियों के बीच टकराव से कम और विचारों के बीच टकराव से ज़्यादा जुड़ा है और सरकार और विपक्ष के बीच संबंध बेहतर होने चाहिए. 

'ये यात्रा संविधान की रक्षा और बचाव में समर्पित'

रेड्डी ने कहा कि संविधान को अक्षुण्ण रखने की उनकी यात्रा जारी है और आखिर में अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और बचाव में समर्पित होगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘मैं इस यात्रा को भी ऐसा ही मानता हूं और आखिर में अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और संरक्षण में होगी. अब तक मैं संविधान की रक्षा कर रहा था और यही एक न्यायाधीश को दिलाई जाने वाली शपथ है. इसलिए यह यात्रा मेरे लिए कोई नयी बात नहीं है.’

ये भी पढ़ें:- फर्जी है कर्नाटक धर्मस्थल कांड! पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही किया गिरफ्तार, SIT कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget