एक्सप्लोरर

Bengal Monsoon Session: मणिपुर हिंसा को लेकर विधानसभा में निंदा का प्रस्ताव लाएगी TMC, जोरदार हंगामे के आसार

Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा मामले को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोले हुए हैं. अब राज्य विधानसभा सत्र में भी टीएमसी ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है.

West Bengal Assembly Session 2023: मणिपुर के मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संग्राम जारी है. अब पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी मणिपुर पर प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. 

टीएमसी मौजूदा विधानसभा सत्र में ही मणिपुर पर एक प्रस्ताव लाएगी. जिसकी तारीख बुधवार को तय होने की संभावना है. नियम 185 के अंतर्गत चर्चा के लिए ये प्रस्ताव लाया जाएगा.

प्रस्ताव लाने पर होगी चर्चा 

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने बताया था कि विधानसभा सत्र को लेकर मंगलवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी. इस बैठक में मणिपुर पर निंदा प्रस्ताव लाने पर चर्चा हो सकती है. 

पहले दिन दिवंगत हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि 

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार (24 जुलाई) को दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई और इसके बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन इसमें विपक्षी बीजेपी और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने हिस्सा नहीं लिया.

इस बैठक में फैसला लिया गया कि टीएमसी मणिपुर में जातीय हिंसा पर चर्चा करेगी. तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि मणिपुर की स्थिति और पूर्वोत्तर राज्य जिस मानवीय संकट का सामना कर रहा है, उस पर विधानसभा में चर्चा की जाएगी. तारीख और किस नियम के तहत चर्चा होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है. 

अभिषेक बनर्जी का बयान

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा, "हमने जो वीडियो और तस्वीरें (मणिपुर की स्थिति पर) देखी हैं वे बेहद परेशान करने वाली हैं. पीएम संसद में चर्चा नहीं चाहते. सरकार ध्यान भटकाने का काम कर रही है."

मणिपुर पर चर्चा का विरोध करेगी बीजेपी

बता दें कि, मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं. पिछले कुछ सत्रों से सर्वदलीय बैठकों और कार्य मंत्रणा समिति की बैठकों का बहिष्कार करती रही विपक्षी बीजेपी ने कहा कि वह विधानसभा में मणिपुर पर किसी भी चर्चा का विरोध करेगी. 

ये भी पढ़ें:

Manipur Violence: मणिपुर पर संग्राम...संसद परिसर में रात भर विरोध प्रदर्शन करेंगे INDIA के नेता, अमित शाह ने भी दिया बयान | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget