एक्सप्लोरर

Tripura Assembly Elections: TMC ने त्रिपुरा चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो, बेरोजगारी भत्ता और 2 लाख नौकरी देने का वादा

Tripura Elections: टीएमसी ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो घोषणापत्र में किए गए वादों को सही मायने में लागू किया जाएगा. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे आएंगे.

TMC Tripura Assembly Elections Manifesto: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अगले महीने होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र (Manifesto) रविवार (5 फरवरी) को जारी किया. घोषणापत्र कल्याण और सामाजिक उत्थान पर ध्यान देने के साथ पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल के शासन मॉडल को दर्शाता है. साथ ही दो लाख नौकरी और एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया है. इसमें बंगाल की कई सफल योजनाएं शामिल की गई हैं.

तृणमूल की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने घोषणापत्र लॉन्च कार्यक्रम में कहा कि बहुत से लोग हमसे सवाल करते हैं कि जब हम तृणमूल कांग्रेस के लिए त्रिपुरा में प्रचार करते हैं, तो हम लोगों को क्या दे सकते हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास मॉडल पर हमें गर्व है. हम चाहते हैं अगले पांच वर्षों के लिए त्रिपुरा में उसी मॉडल को लाया जाए. अगरतला में इस कार्यक्रम में टीएमसी के त्रिपुरा प्रमुख पीजूष कांति बिस्वास, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु, उद्योग और डब्ल्यूसीडी मंत्री शशि पांजा, राज्य प्रभारी राजीव बनर्जी मौजूद रहे. 

एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा

सुष्मिता देव ने कहा कि सरकारी विभागों में सभी खाली पदों को मिशन मोड पर भरा जाएगा. टीएमसी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी और छंटनी के शिकार 10,323 शिक्षकों को भी इसका लाभ तब तक मिलेगा, जब तक उनका कानूनी मामला हल नहीं हो जाता. टीएमसी ने एक कौशल विश्वविद्यालय शुरू करने, छात्र क्रेडिट कार्ड और उन लोगों के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराये जाने का भी वादा किया, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं. 

दो लाख नौकरियां देने का वादा

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने में कहा कि अगर पार्टी त्रिपुरा में सत्ता में आती है तो वह पहले साल में ही 50,000 नई नौकरियां और पांच साल में दो लाख नौकरियां सृजित करेगी. घोषणापत्र के अनुसार, तृणमूल ने पश्चिम बंगाल की तरह ही सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं की डोरस्टेप डिलीवरी प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत और नगरपालिका वार्ड स्तरों पर 'दुआरे सरकार' शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है. घोषणापत्र में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया गया है.

पश्चिम बंगाल की कई योजनाएं लागू करने का वादा

तृणमूल ने त्रिपुरा में पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय योजनाओं को शुरू करने का भी वादा किया है, जिसमें सबूज साथी भी शामिल है, जो सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में उच्चतर माध्यमिक छात्रों को मुफ्त साइकिल प्रदान करता है. कृषक बंधु, जो 2.4 लाख किसानों को 10,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करता है. लक्ष्मी भंडार, घरों की महिला मुखियाओं के लिए बुनियादी आय सहायता. सोमोब्याथी प्रकल्प, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अंतिम संस्कार में 2,000 रुपये की सहायता और रुपश्री, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनकी वयस्क बेटियों की शादी के समय 25,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता. 

त्रिपुरा में 16 फरवरी को होगा चुनाव

सांसद सुष्मिता देव ने कहा, "हम सभी संस्कृतियों, भाषाओं, जातियों और धर्मों को एक साथ आगे ले जाना चाहते हैं. हम एक सांस्कृतिक केंद्र का वादा कर रहे हैं, जो त्रिपुरा की कई सांस्कृतिक परंपराओं पर काम करेगा और उन्हें बढ़ावा देगा." तृणमूल (TMC) ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा की है और वह इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. त्रिपुरा (Tripura Assembly Elections) में 16 फरवरी को मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने सनातन धर्म वाले बयान को लेकर CM योगी पर बोला हमला, शपथ की याद दिलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget