एक्सप्लोरर

दिल्ली पहुंचने लगे TMC नेता, मोदी सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी, जानें क्या है मामला

TMC Delhi Protest: टीएमसी दिल्ली में 2 और 3 अक्टूबर को एक बड़ा प्रदर्शन करने वाली है. इस प्रदर्शन पर सभी की नजर रहने वाली है. प्रदर्शन के लिए कोलकाता से पार्टी कार्यकर्ता आ रहे हैं.

TMC Protest: केंद्र सरकार की तरफ से कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के लिए फंड रोकने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले हैं. टीएमसी नेताओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना शुरू कर दिया है. दरअसल, टीएमसी कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के जरिए मनरेगा और अन्य योजनाओं के लिए फंड रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को बसों के जरिए कोलकाता से दिल्ली लाया जा रहा है. 

टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान ने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए यहां आए हैं. सरकार पश्चिम बंगाल के विकास को रोक रही है. मुख्यंमत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में हम लोग इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाने का प्लान था, मगर रेलवे की तरफ से बताया गया कि सीटें अनुपलब्ध हैं. इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ता 1500 किलोमीटर का सफर बस से तय करते हुए दिल्ली आ रहे हैं.

दिल्ली आ रहे 4000 लोग

वहीं, शनिवार को कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस के वॉलंटियर्स को लेकर लगभग 25 बस रवाना हुई हैं. इन बसों के जरिए दिल्ली आने वाले लोगों में मनरेगा कार्ड होल्डर हैं. पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली में प्रदर्शन के लिए 4,000 से अधिक लोग बसों के जरिए पहुंच रहे हैं. ट्रेन नहीं मिलने पर टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ट्रेनों को रद्द कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है. 

दूसरी ओर, पूर्वी रेलवे ने तर्क दिया कि उसे आईआरसीटीसी से अनुरोध प्राप्त हुआ था और ट्रेन की अनुपलब्धता विशेष ट्रेन को अनुमति नहीं देने की वजह से थी. टीएमसी नेताओं ने कहा कि 30 सितंबर को पार्टी द्वारा बुक की गई कई विशेष ट्रेन से लगभग 4,000 लोगों को दिल्ली के लिए रवाना होना था. लेकिन समय पर ट्रेनें नहीं मिलने की वजह से उन्होंने बसों के जरिए दिल्ली जाने का फैसला किया है. 

कैसे रहेगा धरना-प्रदर्शन? 

दिल्ली में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर राजघाट पर टीएमसी सांसदों और राज्य के मंत्रियों की ओर से शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा. इसके अगले दिन तीन अक्टूबर को मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की शांतिपूर्ण रैली आयोजित होगी. दोनों कार्यक्रमों का इंटरनेट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा. दोनों कार्यक्रमों का प्रसारण राज्य की 3300 पंचायतों में भी होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: 'अमीर पार्टी है टीएमसी, चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेजना चाहिए कार्यकर्ता', सुवेंदु अधिकारी ने किस बात पर ये कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget