एक्सप्लोरर

'अमीर पार्टी है टीएमसी, चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेजना चाहिए कार्यकर्ता', सुवेंदु अधिकारी ने किस बात पर ये कहा?

TMC Protest in Delhi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना था. मगर उसके कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के लिए ट्रेन नहीं मिली है.

TMC News: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस अमीर पार्टी है. उसे अपने कार्यकर्ताओं को चार्टर्ड प्लेन के जरिए दिल्ली भेजना चाहिए. दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 2-3 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाह रही थी. मगर जिस ट्रेन के जरिए उसके कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने थे, वह कैंसिल हो गई है. टीएमसी का कहना है कि बीजेपी ने जानबूझकर ट्रेन कैंसिल करवाई है. 

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ट्रेन कैंसिल कर रही है, ताकि टीएमसी कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें. बनर्जी के इन आरोपों का खंडन करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी झूठ बोल रही है. बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए भेजने के लिए चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करना चाहिए.

चार्टर्ड फ्लाइट्स से दिल्ली भेजें कार्यकर्ता: सुवेंदु अधिकारी

राजधानी कोलकाता में सुवेंदु ने कहा, 'ये आरोप झूठे हैं और राजनीति से प्रेरित हैं. टीएमसी अमीर पार्टी है. उनके पास चार्टर्ड फ्लाइट्स हैं. उन्हें उनके जरिए अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजना चाहिए.' सुवेंदु अधिकारी इन दिनों राज्य की राजनीति में काफी सक्रिय हैं. वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं. हाल ही में उन्हें स्कूलों में ग्रुप डी नौकरियों के लिए प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों के साथ देखा गया. सुवेंदु एक वक्त टीएमसी के बड़े नेता थे. लेकिन फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.

टीएमसी ने क्या आरोप लगाए? 

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के लिए शनिवार को हावड़ा से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन को कैंसिल करने की आलोचना की. उन्होंने इसे धोखा करार दिया. बनर्जी ने कहा कि सरकार प्रदर्शन करने में बाधाएं खड़ी कर रही है. उन्होंने एक्स पर उन तस्वीरों को भी शेयर किया, जिसमें कहा गया कि ट्रेन में कोच उपलब्ध नहीं है. 

क्यों प्रदर्शन कर रही है टीएमसी?

दरअसल, टीएमसी दिल्ली के राजघाट पर गांधी जयंती के मौके पर 2 और 3 अक्टूबर को एक बड़ा धरना-प्रदर्शन करने वाली है. टीएमसी का कहना है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के लिए फंड को जारी करने में देरी कर रही है. ये धरना-प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है. अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि केंद्र के जरिए पश्चिम बंगाल को वंचित करने के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और वह 2 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ें: BJP के नबन्ना चलो मार्च के दौरान आगजनी और तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल- जानें क्यों हुआ पूरा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता, इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget