एक्सप्लोरर

TMC सांसद ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, सौगत रॉय बोले- दिनेश त्रिवेदी ग्रासरूट नेता नहीं थे, उनका जाना कोई झटका नहीं

सॉगत राय ने कहा कि टीएमसी का मतलब ग्रासरूट है. इससे हमारे पास मौका होगा कि हम किसी ग्रासरूट के नेता को राज्यसभा में भेजें. उनका जाना कोई झटका नहीं.

नई दिल्ली: टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी के राज्यसभा से इस्तीफा देने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा देना पार्टी के लिए कोई झटका नहीं है. उन्होंने दिनेश त्रिवेदी को लेकर कहा कि वो ग्रासरूट के नेता नहीं थे. लोकसभा भी हार चुके थे, इसलिए ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था.

सॉगत राय ने कहा कि टीएमसी का मतलब ग्रासरूट है. इससे हमारे पास मौका होगा कि हम किसी ग्रासरूट के नेता को राज्यसभा में भेजें. बता दें कि आज सदन में अपनी स्पीच के दौरान दिनेश त्रिवेदी ने ममता बनर्जी को झटका देते हुए राज्यसभा से इस्तीफे का एलान कर दिया. अब माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले? बंगाल में चुनावी मौसम है. ऐसे में अचानक राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि दिनेश त्रिवेदी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने बीजेपी जॉइन करने को लेकर कुछ साफ साफ नहीं कहा है. जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अभी तो पहले हम अपने आप को जॉइन कर लें, एक मौका ऐसा आता है जब आप मंथन करते हो, ये मंथन का समय है."

दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "बंगाल में जिस प्रकार से हिंसा हो रही है, मुझे यहां बैठे-बैठे बहुत अजीब लग रहा है. मुझसे ये देखा नहीं जा रहा है. हम करें तो क्या करें. हम एक जगह तक सीमित हैं. पार्टी के भी कुछ नियम होते हैं. इसलिए मुझे भी घुटन महसूस हो रही है. उधर अत्याचार हो रहा है. तो आज मेरी आत्मा की आवाज ये कह रही है कि यहां बैठे-बैठे अगर आप चुप रहो और कुछ नहीं कहो, उससे अच्छा है आप यहां से त्यागपत्र दो. मैं यहां घोषणा करता हूं कि मैं राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं."

ममता बनर्जी को झटका: राज्यसभा में भाषण के दौरान इस्तीफा देने वाले दिनेश त्रिवेदी कौन हैं? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget