एक्सप्लोरर

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली आ रही TMC सांसद शताब्दी रॉय ने दी ये सफाई

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा- टीएमसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मेरी तरफ से किया गया फेसबुक पोस्ट सही है.

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से नाराज चल रही पार्टी की सांसद शताब्दी रॉय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है. वह शनिवार को नई दिल्ली पहुंच रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि वह यहां पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी. ऐसे में अगर वह पार्टी छोड़ती है तो राज्य में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी के लिए एक और बड़ा झटका होगा. हालांकि, शताब्दी रॉय ने इसको लेकर शुक्रवार को सफाई दी है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा- टीएमसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. मेरी तरफ से किया गया फेसबुक पोस्ट सही है. अगर मैं दिल्ली जा रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं बीजेपी ज्वाइन कर रही हूं. मैं एक सांसद हूं और दिल्ली जा सकती हूं.

गौरतलब है कि इससे पहले, शताब्दी रॉय फैन क्लब फेसबुक पेज पर फिल्मी दुनिया से राजनीति में आई शताब्दी रॉय ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र बीरभूम में उनकी मौजूदगी की वजह ये है कि उन्होंने एडवांस में कार्यक्रम के बारे में सूचित नहीं किया गया था. इससे पहले ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदू अधिकारी समेत कई पार्टी नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. उन सभी को कोलकाता में अमित शाह के दौरे के वक्त पार्टी में शामिल कराया गया था. ऐसे में शताब्दी अगर पार्टी छोड़ती हैं तो यह टीएमसी के लिए विधानसभा चुनावों से पहले एक और बड़ा झटका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: abp सर्वे: कोरोना से लेकर वैक्सीन तक और राजनीति से लेकर किसान आंदोलन तक, जानिए कहां-कहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget