एक्सप्लोरर

‘मौत से सामना, ऐसा लगा कि अब नहीं बचेंगे’, तूफान में फंसी इंडिगो फ्लाइट में सवार थे टीएमसी के 5 सांसद

TMC MPs In Indigo Flight: सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें विमान के डगमगाने की वजह से घबराए हुए यात्री अपनी जान बचने के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं.

IndiGo Flight Turbulence: दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों के कुछ हिस्सों में अचानक बारिश और ओले गिरने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों की मौत भी हुई. इसका असर बुधवार (21 मई, 2025) को दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट पर भी पड़ा. अचानक पड़े ओलों और तूफान में फंसी इस फ्लाइट का आगे का हिस्सा टूट गया. फ्लाइट में बैठे यात्रियों की जान पर बन आई. हालांकि इसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया.

फ्लाइट में सवार लोगों का अनुभव बेहद डरावना रहा. विमान में लगभग 200 यात्री सवार थे, जिसमें टीएमसी के 5 सांसद भी शामिल थे. उड़ान संख्या 6ई 2142 तृणमूल कांग्रेस के पांच सांसदों - डेरेक ओ ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुनिया और ममता ठाकुर के प्रतिनिधिमंडल को लेकर पुंछ जा रही थी, तभी इन लोगों को उड़ान के दौरान खराब मौसम का सामना करना पड़ा और फ्लाइट हिचकोले खाने लगी. 

‘विमान में सवार लोग चिल्ला रहे थे’

इस घटना के बारे में बताते हुए सगारिका घोष ने कहा कि विमान में सवार लोग चीख रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे और घबरा रहे थे. उन्होंने पायलट की सराहना की कि उसने सभी 200 यात्रियों को सुरक्षित रूप से श्रीनगर में उतार दिया. घोष ने कहा, "यह मौत के करीब का अनुभव था. मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है. लोग चीख रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे और घबरा रहे थे."

उन्होंने कहा, "उस पायलट को सलाम, जिसने हमें इस स्थिति से निकाला. जब हम उतरे तो हमने देखा कि विमान का अगला हिस्सा उड़ चुका था." उन्होंने आगे कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने विमान उतरने के बाद पायलट को धन्यवाद भी दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंडिगो फ्लाइट के अंदर का वीडियो

सोशल मीडिया पर वो वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें विमान के डगमगाने की वजह से घबराए हुए यात्री अपनी जान बचने के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. इंडिगो ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि की. एयरलाइन ने कहा, "दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा. फ्लाइट और केबिन क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतरा. विमान के आने के बाद एयरपोर्ट की टीम ने ग्राहकों की देखभाल की और उनकी सेहत और आराम को प्राथमिकता दी. जरूरी निरीक्षण और रखरखाव के बाद विमान को छोड़ दिया जाएगा."

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे 227 यात्री! श्रीनगर में कराई गई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; सामने आया डरावना VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget