एक्सप्लोरर

'यात्रियों के लिए इंडिगो सबसे ख़राब एयरलाइन, एक मामले में एयर इंडिया सबसे अच्छा'

टीएमसी सासंद ने कहा कि यह केवल उनके विचार नहीं है बल्कि समिति के सभी सदस्यों की राय भी कुछ इसी प्रकार की है. उल्लेखनीय है कि समिति में कई दलों के सदस्य शामिल हैं.

नई दिल्लीः संसद की एक समित का निष्कर्ष है कि विमान यात्रियों के लिए निजी क्षेत्र की एयरलाइन इंडिगो का प्रदर्शन सबसे 'खराब' है जबकि एअर इंडिया की यात्री- सामान नीति सबसे अच्छी है. परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी संसद की स्थायी समिति की इन विषयों पर ताजा रिपोर्ट की जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस के सदस्य और समिति के अध्यक्ष डेरेक ओ-ब्रायन ने बृहस्पतिवार को संवाददता सम्मेलन में कहा कि त्योहारों के मौसम में कुछ एयरलाइनों द्वारा सामान्य किराये से 8-10 गुना अधिक किराया लिये जाने को समिति ने गंभीरता से लिया है. समिति की संसद में हाल में प्रस्तुत की गयी.

ओ-ब्रायन ने कहा, ''इस बात को लेकर हमारी समिति बिल्कुल स्पष्ट है कि यात्रियों के लिए इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन है. सभी 30 सदस्य इस बात को लेकर सहमत हैं. कई शिकायतों के बावजूद इंडिगो ने उन पर गौर नहीं किया. ग्राहकों से व्यवहार एवं सामान का वजन केवल एक से दो किलोग्राम अधिक होने पर जिस तरह वे शुल्क वसूलते हैं...''

उन्होंने कहा, ''(समिति) का हर सदस्य कुछ निजी एयरलाइनों के परिचालन के तरीके से निराश हैं लेकिन इंडिगो के मामले में कुछ ज्यादा निराश हैं. वह एयरलाइन बहुत अशिष्ट है. एयरलाइन का रुख बहुत हठी है और कई बार वह सामान का वजन एक से दो किलोग्राम अधिक होने पर भी शुल्क वसूलते हैं. समिति इससे नाखुश है और उसने मामले को गंभीरता से लिया है.''

टीएमसी सासंद ने कहा कि यह केवल उनके विचार नहीं है बल्कि समिति के सभी सदस्यों की राय भी कुछ इसी प्रकार की है. उल्लेखनीय है कि समिति में कई दलों के सदस्य शामिल हैं.

तृणमूल नेता ने कहा कि विमानन क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं हैं. उन्होंने कहा, ''समिति ने सिफारिश की है कि टिकट को रद्द कराने का शुल्क मूल किराये का 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए. कर और ईंधन अधिभार यात्रियों को वापस किया जाना चाहिए. एयरलाइन बहुत अधिक धन वसूल रहे हैं.''

सामान से जुड़ी नीति के बारे में उन्होंने कहा कि सरकारी एयरलाइन की इससे जुड़ी नीति सबसे अच्छी है और अन्य विमानन कंपनियों को भी सामान की सीमा बढ़ानी चाहिए.

मुंबई: क्रिसमस ट्री में शॉर्ट सर्किट से बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget